हॉलीवुड में अलग कॉन्सेप्ट को लेकर फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन जल्द ही 'टेनेट' से दर्शकों को हैरान करते नजर आएंगे। नोलन ने कई ऐसी फिल्में बनाई जिसने दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड यानी की ऑस्कर को अपने नाम किया। कुछ फैंस के लिए वो मॉडर्न सिनेमा के भगवान हैं। नोलन की न जाने कितनी फिल्में हैं जो दर्शकों का दिमाग घुमाने के लिए काफी हैं। लेकिन आज हम बात करते हैं उनकी पांच फिल्मों की जिसे अगर आपने अब तक नहीं देखी तो जरूर देख लीजिए सिनेमा का मतलब पता चल जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
following movie
- फोटो : social media
फॉलोइंग
क्रिस्टोफर की पहली फिल्म थी फॉलोइंग। पैसों की कमी के बीच ये फिल्म बनी लेकिन जब रिलीज हुई तो लोग हैरान रह गए। हर तरफ क्रिस्टोफर का नाम था। फिल्म की कहानी एक युवा लेखक के जीवन पर आधारित थी, जो कि लंदन में रहता है। वह लोगों का पीछा करता है ताकि वह उनकी जिंदगी को अपने उपन्यास में कैद कर सके लेकिन उसकी यही आदत उसका जूनून बन जाती है और आगे चलकर वह अपने कई सारी मुसीबतें खड़ी कर लेता है।
विज्ञापन
3 of 7
प्रेस्टीज फिल्म
- फोटो : social media
प्रेस्टीज
यह साइको थ्रिलर फिल्म फैंस का दिमाग घुमाने के लिए काफी है। 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में क्रिश्यन बेल और ह्यू जैकमैन ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी कि एक जादूगर इस रहस्य को उजागर करने की कोशिश करता है कि उसका प्रतिद्वंद्वी अंतिम चाल कैसे चलता है और सीक्रेट जानने में ही दर्शकों का दिमाग घूम जाता है।
4 of 7
inception
- फोटो : social media
इंसेप्शन
फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी- एक सपने के अन्दर सपना। सपनों की लेयर्स और फिर उनके मैप्स। उन सपनों में अपना जीवन तलाशता मिस्टर कॉब जिसे ये तक नहीं मालूम था कि वो जो जी रहा है, जीवन है या सपना। फिल्म में Leonardo DiCaprio, Tom Hardy और Marion Cotillard ने मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म ने कई सारे ऑस्कर अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
5 of 7
इंटरस्टेलर
- फोटो : social media
इंटरस्टेलर
क्रिस्टोफर की हर फिल्म में टेक्नोलॉजी और कहानी का बेजोड़ संगम देखने को मिला है। 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही था। धरती के मनुष्यों के लायक न रहने और मानव जाति के अस्तित्व को बचाए रखने की खातिर नए ग्रह की तलाश थी इंटरस्टेलर। इस फिल्म में ऑस्कर विजेता मैथ्यू और एनी हाथवे अहम भूमिका में थे।
विज्ञापन
6 of 7
Dunkirk
- फोटो : अमर उजाला
डनकर्क
साल 2017 में रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'डनकर्क' को बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। 'डनकर्क' में दूसरे विश्वयुद्ध समय की वह घटना घटी थी, जिसे ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने चमत्कार कहा था। डनकर्क के पास ब्रिटेन और फ्रांस की सेना को जर्मनी ने फंसा दिया था। सैनिकों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन डायनेमो चलाया गया था। इन सैनिकों को पहले छोटे नावों से बड़े जहाज में लाया गया और फिर उनको बचाया गया था। पूरी फिल्म इसी घटना पर आधारित थी। 'डनकर्क' में टॉम हार्डी और सिलियन मरफी ने अहम किरदार निभाया था। पर्दे पर जीवंतता के लिए आईमैक्स और 70 एमएम में फिल्माया गया था।