फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: 'लोग फिल्में देखकर मेरी नैतिकता पर सवाल उठाते थे', लीक से हटकर चलने पर छलका अनुराग का दर्द

Sat, 09 Sep 2023 11:51 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हड्डी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लीग से हटकर फिल्में बनाने वाले अनुराग कश्यप का नाम बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर्स में शुमार किया जाता है। बेबाकी से सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने वाले अनुराग कश्यप एक बार बार फिर खबरों में आ गए हैं। अब हाल ही में, अनुराग ने दावा किया है कि उनकी फिल्में देखने के बाद उनकी नैतिकता पर सवाल उठाते थे। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर हैं। अनुराग को शोबिज की दुनिया के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक समसामयिक मुद्दों पर भी बेबाकी से राय रखते देखा जाता है। कई बार अनुराग के बयान से विवाद खड़े हो जाते हैं। हालांकि, अब अभिनेता अपनी हालिया रिलीज फिल्म को लेकर दर्शकों की खूब सराहना बटोर रहे हैं।

Hansal Mehta: 'इतना अच्छा काम किया कि..', हंसल मेहता ने की 'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना कपूर के अभिनय की तारीफ

विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

इन सब के बीच अनुराग ने अपनी अनरिलीज फिल्म ‘पांच’ के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे लोग उनकी फिल्में देखने के बाद उनकी नैतिकता पर सवाल उठाते थे। अनुराग ने बताया कि कैसे ‘पांच’ कभी भी बड़े पर्दे पर नहीं आ पाई। उन्होंने बताया कि फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है। आगे इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अनुराग की ज्यादातर फिल्में जो थिएटर में रिलीज नहीं हो पाती थीं, उन्हें पायरेसी वेबसाइट्स पर रिलीज कर दिया जाता था। फिल्म निर्माता ने इस पर सहमति जताते हुए कहा, "यही मेरी जिंदगी की कहानी है।"

Jawan: 'कावेरी अम्मा' पर बने मीम्स पर रिद्धि डोगरा दी प्रतिक्रिया, बोलीं- जब शाहरुख ने मुझे मां कहा तब मैं...

4 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

अनुराग ने आगे बताया कि जब दैट गर्ल इन येलो बूट्स सामने आई तो लोगों ने उनकी नैतिकता और चरित्र पर सवाल उठाए।  निर्देशक ने बताया, “वे मेरी फिल्में देखने के बाद मेरी नैतिकता और मेरे चरित्र पर सवाल उठाते थे। उस समय आलोचक कहते थे कि यह कैसा आदमी है?’

 

Jawan: 'कावेरी अम्मा' पर बने मीम्स पर रिद्धि डोगरा दी प्रतिक्रिया, बोलीं- जब शाहरुख ने मुझे मां कहा तब मैं...

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

अनुराग कश्यप ने यह भी कहा कि एक समय था जब लोग उनके पास आते थे और उनसे कहते थे कि मैंने आपकी फिल्म देखी है और वह पूछते थे कि कहा देखी? निर्देशक ने खुलासा किया कि उस समय मेरी पहचान पोर्न से थी। अनुराग ने कहा, ''लोग मेरी फिल्में छुप-छुप कर देखते थे।''

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें