फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Do Patti Trailer: सीता और गीता जैसा है 'दो पत्ती' का मामला, दो बहनों की 'महाभारत' में उलझीं काजोल

Mon, 14 Oct 2024 01:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दो पत्ती - फोटो : वीडियो ग्रैब
काजोल और कृति सेनन फिल्म 'दो पत्ती' में साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में कृति का डबल रोल है। आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें एक्शन भी है, सस्पेंस भी और रोमांस भी। इस फिल्म को 'हसीन दिलरुबा' जैसी थ्रिलर फिल्म बनाने वाली कनिका ढिल्लों ने बनाया है। वे इस फिल्म की राइटर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दो पत्ती ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म दो पत्ती कृति सेनन के लिए काफी खास है। एक तो इस फिल्म में उनका डबल रोल है, दूसरा इसी के जरिए वे इंडस्ट्री में बतौर निर्माता डेब्यू करने जा रही हैं। ‘दो पत्ती’ कृति के होम प्रोडक्शन ‘ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स’ की पहली फिल्म है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन शशांक चतुर्वेदी ने किया है।

विज्ञापन

3 of 5
दो पत्ती ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म में काजोल ने पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है। हाथ में बंदूक थामे खाकी वर्दी में अभिनेत्री काफी जंच रही हैं। कृति सेनन ने फिल्म में डबल रोल अदा किया है। वे दो जुड़वा बहनों की भूमिका में हैं। वहीं, अभिनेता शहीर शेख का भी अहम किरदार है और वे कृति के साथ रोमांस करते नजर आए हैं। 
Baba Siddique Murder Case: 'यकीन करना बहुत मुश्किल है कि बाबा नहीं रहे, दोषियों को सजा हो', बोले मधुर भंडारकर

4 of 5
दो पत्ती ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म की कहानी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। पुलिस इंस्पेक्टर विद्या ज्योति (काजोल) खुद को सौम्या (कृति सेनन) और उसके पति ध्रुव सूद (शहीर शेख) से जुड़ी परेशान करने वाली घटनाओं को सुलझाने का प्रयास करती हैं। ट्रेलर में काजोल गजब की पंजाबी बोलती नजर आई हैं। 
Neena Gupta: नीना गुप्ता ने जताई नानी बनने की खुशी, बेबी गर्ल को गोद में लेकर बोलीं- 'मेरी बेटी की बेटी- रब रखा'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दो पत्ती ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
काजोल, कृति और शहीर अभिनीत यह फिल्म 25 अक्तूबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। काजोल और कृति ने साल 2015 में 'दिलवाले' में साथ काम किया था। करीब 9 साल बाद दोनों फिर से एक बार फिर साथ नजर आएंगी। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें