फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: दिलजीत ने मैनचेस्टर कॉन्सर्ट के दौरान अपनी मां और बहन का कराया परिचय, भावुक पल हुआ वायरल

Sun, 29 Sep 2024 06:17 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ अपने ‘दिल-लुमिनाती टूर 2024’ की घोषणा करने के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। उनके इस टूर के लाइव होने के एक मिनट बाद ही सभी टिकट बिक गए थे। अपनी निजी जिंदगी को बहुत कम प्रोफाइल पर रखने वाले अभिनेता और सिंगर ने अब  मैनचेस्टर में अपने दौरे के दौरान, अपने परिवार को दुनिया से मिलवाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh
दिलजीत ने वीडियो में अपनी जिंदगी की सबसे खास दो महिलाओं का परिचय मंंच से दिया। कॉन्सर्ट के दौरान, उन्होंने अपना प्रदर्शन रोक दिया और भीड़ में एक बुजुर्ग महिला के पास चले गए। वह गाना गा रहे थे 'दिल तेनु दे दित्ता मैं तां सोनेया, जान तेरे कदम च रखी होई ऐ।' ट्रैक के ठीक बाद, उन्होंने खुलासा किया कि भीड़ में मौजूद महिला उनकी मां सुखविंदर कौर थीं फिर उन्होंने अपनी बहन का परिचय दिया, जो कॉन्सर्ट में भी शामिल थीं और कहा, ‘वह मेरी बहन हैं। आज, मेरा परिवार यहां है।’ 
Double Roles: आंध्रावाला से लेकर अदुर्स तक, देवरा से पहले इन फिल्मों में डबल रोल में दिखे जूनियर एनटीआर

 
विज्ञापन

3 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
लाइव कॉन्सर्ट के दौरान परिवार के साथ उनका यह भावुक पल इंटरनेट पर वायरल हो गया। कई प्रशंसकों ने उनकी तस्वीरें और वीडियो क्लिक किए, जो इंटरनेट पर सामने आए। मंच से अपनी मां और बहन का परिचय कराने पर प्रशंसक उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने उन पर खूब प्यार बरसाया।


 

4 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है, जब भीड़ में जाकर दिलजीत अपनी मां को गले लगाया तो वह भावुक हो गए। इस खास पल को देखकर उनके प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजीत दोसांझ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपने अंतर्राष्ट्रीय दौरे को पूरा करने के बाद, अक्टूबर में अपने भारतीय दौरे की शुरुआत करेंगे, जो दिल्ली से शुरू होगा और हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बैंगलोर, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा।
Writer Star Kids: शब्दों के माहिर खिलाड़ी हैं ये स्टार किड्स, लेखन की दुनिया में भी हैं सक्रिय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें