साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन ही उनकी फिल्म के दूसरे गाने का प्रोमो वीडियो जारी किया गया था, जो अभिनेता का परिचय गीत थे। इसे देखने के बाद अभिनेता के फैंस फिल्म के लिए और उत्साहित हो गए। वहीं, अब इस सबके बीच राम चरण से जुड़ी बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है, जो अभिनेता के प्रशंसकों को उत्साहित कर देगी। दरअसल, खबर यह है कि जल्द ही सिंगापूर के मैडम तुसाद में राम चरण की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।