फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara BO Collection Day 6: ‘देवरा’ के कलेक्शन में आया मामूली उछाल, फिल्म ने पार किया दो सौ करोड़ का आंकड़ा

Wed, 02 Oct 2024 09:14 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देवरा पार्ट 1 - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जूनियर एनटीआर समेत जान्हवी कपूर और सैफ अली खान जैसे दिग्गजों से सजी फिल्म 'देवरा' ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म ने पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की। समीक्षकों ने इसे लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी, लेकिन अपने पहले दिन के प्रदर्शन को बरकरार रख पाने में फिल्म कामयाब नहीं हुई। दूसरे दिन 53.70 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ इसका कलेक्शन आधे से भी कम हो गया। फिल्म को रिलीज हुए आज छह दिन हो गए। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसा प्रदर्शन कर रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन टॉप गियर में ‘देवरा’ की गाड़ी भागी और फिल्म ने 82.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार को जैसे इमरजेंसी ब्रेक लग गया हो। इसकी कमाई में 53.70 प्रतिशत की गिरावट आ गई और फिल्म केवल  38.2 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई। दर्शकों ने दूसरे दिन सिनेमाघरों की ओर जैसे रुख ही ना किया हो। 
Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म का कमाल, 'भूल भुलैया 3' ने रिलीज से पहले ही कमा लिए 135 करोड़ रुपये

 
विज्ञापन

3 of 5
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, ‘देवरा’ वीकेंड का भी लाभ नहीं उठा पाई। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में मामूली उछाल देखा गया। ओपनिंग डे से अगर इसकी तुलना की जाए तो वीकेंड पर इसका प्रदर्शन फिसड्डी ही साबित हुआ। चौथे दिन के कारोबार पर नजर डाले तो फिल्म ने 68.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ महज 12.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

 

4 of 5
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ताजा आंकड़ों को देखा जाए तो पांचवें दिन इसके कलेक्शन में बहुत ही मामूली सुधार आया। मंगलवार को फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म देवरा - फोटो : सोशल मीडिया
‘देवरा’ छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी ऊंची छलांग लगाई और कमाई में मामूली से थोड़ा ज्यादा सुधार किया। शायद इसे गांधी जयंती की छुट्टी का थोड़ा फायदा मिला, जिसके चलते इसने बुधवार को अब तक 17.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू लिया है। इसने अब तक 205.18 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर लिया है।  फिल्म निर्माताओं के लिए यह थोड़ी राहत की बात हो सकती है।
Boman Irani: फिल्मी है इस अभिनेता की कहानी, वेटर का किया काम फिर 41 की उम्र में शाहरुख के साथ किया डेब्यू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें