फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oppenheimer: ओटीटी पर दस्तक देने वाली है 'ओपेनहाइमर', जियो सिनेमा पर इस दिन दर्शकों का कराएगी मनोरंजन

Wed, 20 Mar 2024 05:18 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिलियन मर्फी, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और एमिली ब्लंट की प्रमुख भूमिकाओं वाली यह फिल्म अमेरिकी वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन
1 of 5
ओपेनहाइमर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओपेनहाइमर' अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। सिलियन मर्फी, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और एमिली ब्लंट की प्रमुख भूमिकाओं वाली यह फिल्म अमेरिकी वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म ने हाल ही में ऑस्कर में एक दो नहीं बल्कि सात श्रेणियों के पुरस्कार को अपने नाम किया। यह फिल्म 21 मार्च को हिंदी और अंग्रेजी में जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया
'ओपेनहाइमर' काई बर्ड और मार्टिन जे शेरविन की 2005 की जीवनी 'अमेरिकन प्रोमेथियस' पर आधारित है और यह एक सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की कहानी बताती है, जिन्होंने मैनहट्टन प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में पहले परमाणु हथियार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  

Maidaan: रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी मैदान, बिल का भुगतान न करने पर बोनी कपूर के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

3 of 5
'ओपेनहाइमर' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में एमिली ब्लंट, मैट डेमन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, फ्लोरेंस पुघ, जोश हार्टनेट, केसी एफ्लेक, रामी मालेक और केनेथ ब्रानघ के साथ सिलियन मर्फी मुख्य भूमिका में हैं। 'ओपेनहाइमर' 21 मार्च 2024 को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। दर्शक 'ओपेनहाइमर' को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जियो सिनेमा पर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

4 of 5
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टोफर नोलन जब 'ओपेनहाइमर' का निर्देशन कर रहे होंगे तब उन्हें भी नहीं आइडिया रहा होगा कि उनकी यह फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जाएगी। सिर्फ हॉलीवुड में नहीं बल्कि दुनिया भर के दर्शकों ने इस फिल्म को काफी सराहा है। क्रिस्टोफर नोलन को उनकी इस फिल्म के लिए उन्हें पहला ऑस्कर अवार्ड मिला है। उन्हें साल 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया
ओपेनहाइमर को अकादमी पुरस्कार 2024 में कई श्रेणियों में सात पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। किलियन मर्फी की यह फिल्म 13 अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित हुई थी। वहीं  इस फिल्म ने एक दो नहीं बल्कि सात श्रेणियों के पुरस्कार को अपने नाम किया।  

HanuMan: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी चली 'हनुमान' की गदा, रिलीज के कुछ घंटों बाद ही बना डाला यह रिकॉर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें