फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: दीवाली पर बॉलीवुड करेगा बड़ा धमाका और बिग बॉस में नहीं दिखेंगी अक्षरा सिंह, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Sun, 26 Sep 2021 07:43 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बंटी और बबली 2, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स की अपनी चार प्रमुख बड़ी फिल्मों की रिलीज की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन फिल्मों में बंटी और बबली 2, पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार और शमशेरा शामिल हैं। वरुण वी. शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म बंटी और बबली 2, 19 नवंबर, 2021 को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और नवोदित शरवरी नजर आएंगे।वहीं, यशराज फिल्म्स का बड़ी बजट फिल्म पृथ्वीराज 21 जनवरी, 2022 को दुनिया भर में रिलीज होगी। इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर अपनी इस डेब्यू फिल्म में संयोगिता का रोल निभाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म जयेशभाई जोरदार अगले साल 25 फरवरी को बड़े पर्दे कर दिखाई देगी। दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर एक गुजराती व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।




Big News: यशराज फिल्म्स की चार बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट घोषित, अगले साल जनवरी में आएंगे 'पृथ्वीराज'
विज्ञापन

2 of 10
फिल्म 83-लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना की दूसरी लहर के समय से बंद पड़े महाराष्ट्र के सारे सिनेमाघरों को खोलने का आदेश आते ही अरसे से रुकी पड़ी हिंदी फिल्मों की नई रिलीज डेट्स घोषित होने लगी हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के नवंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होने के एलान के अगले ही दिन यशराज फिल्म्स ने 19 नवंबर को अपनी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ को रिलीज करने का एलान कर दिया और अब ‘अमर उजाला’ को जानकारी मिली है कि इस साल का क्रिसमस धमाका आमिर खान नहीं बल्कि रणवीर सिंह करने जा रहे हैं।

EXCLUSIVE: क्रिसमस पर देखिए टीम कपिल की कहानी फिल्म ‘83’, अब इस दिन परदे पर उतरेंगे ‘लाल सिंह चड्ढा’
विज्ञापन

3 of 10
अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रकुलप्रीत - फोटो : Twitter
कोरोना काल में थिएटर बंद होने के कारण बहुत सी फिल्मों की रिलीज रोक दी गई थी। हालांकि अब कोरोना की शांत लहर को देखते हुए फिर से बहुत से राज्यों में थिएटर खोले जा रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में थिएटरों को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी है। अब 22 अक्तूबर से फिर से महाराष्ट्र में सारे थिएटर खुल जाएंगे। इसके साथ ही अब मेकर्स और अभिनेता भी अपने फिल्मों के रिलीज डेट की घोषणा कर रहे हैं।

नई फिल्म: इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म 'मेडे', अभिनेता ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी

4 of 10
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 के शुरू होने की तारीख सामने आते ही अब लोग इस सीजन में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम जानने को बेताब हैं। बिग बॉस 15 के लिए अब तक कई सितारों के नाम सामने आए हैं, हालांकि अब तक सिर्फ कुछ ही सितारों के नाम पर मुहर लगी है। ऐसे में शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने शो शामिल होने के लेकर जानकारी साझा की है।

Bigg Boss 15: शो का हिस्सा नहीं बनेंगी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, अब तक सिर्फ इन कंटेस्टेंट्स के नाम कंफर्म
विज्ञापन

5 of 10
कपूर परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में कपूर परिवार दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर की पत्नी नीला कपूर के घर एक स्पेशल लंच पर साथ नजर आया। इस विशेष लंच में नीतू कपूर, बबीता, रणधीर कपूर, दिवंगत अभिनेता शशि कपूर की सबसे बेटे कुणाल कपूर, रीमा जैन आदि शामिल हुए। पृथ्वीराज कपूर के पोते जतिन सियाल ने इंस्टाग्राम पर इस लंच पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए सभी को आमंत्रित करने के लिए नीला को धन्यवाद दिया।

सोशल मीडिया: लंच पार्टी पर एक साथ नजर आया कपूर परिवार, इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो
विज्ञापन

6 of 10
निधि झा- यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा निधि झा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अपने पोस्ट के जरिए वह आए दिन सुर्खिंयां बटोरती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में निधि ने अपनी लव लाइफ के बारे में बात की। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर भोजपुरी एक्टर यश कुमार के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

भोजपुरी: अभिनेत्री निधि झा ने एक्टर यश कुमार संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
विज्ञापन

7 of 10
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और बाहुबली एक्टर प्रभास जल्द ही‘आदिपुरुष’ में नजर आने वाले हैं। दोनों की दोस्ती की खबरें इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। वहीं प्रभास ने सैफ और करीना कपूर के लिए घर की बनी हुई बिरयानी भेंट में भेजी है। करीना को ये बिरयानी खूब पसंद आई। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने डिनर की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में बिरयानी और अलग अलग तरह के फूड आइटम दिख रहे हैं। करीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बताया कि ये बिरयानी ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास ने उनके लिए भेजी है।

Photo: प्रभास ने सैफ अली खान को भेजी बिरयानी, करीना कपूर ने फोटो शेयर कर कहा- 'बाहुबली' ने भेजा है

8 of 10
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram
26 सितम्बर को हर साल बहुत ही धूमधाम से इंटरनेशनल डॉटर्स डे मनाया जाता है। वैसे तो हर लड़की अपने माता-पिता की लाड़ली होती है, लेकिन इस दिन को माता-पिता और भी अधिक धूमधाम से मनाते हैं। आज डॉटर्स डे के खास मौके पर सबको अपनी कॉमेडी से हसाने वाले अभिनेता कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अनायरा की एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। अपनी बेटी की इस खूबसूरत तस्वीर को साझा करते हुए कभी ने बहुत ही प्यारा सा कैप्शन अपनी बेटी के लिए लिखा।

Daughters Day 2021: कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा की खूबसूरत तस्वीरें की साझा, प्रशंसकों ने इस तरह से दी प्रतिक्रिया

9 of 10
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की फैन फॉलोइंग किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं। सुहाना अपने लुक्स और स्टाइल के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों यह स्टार किड न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही में सुहाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुहाना अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया: सुहाना खान की वीकेंड पार्टी की तस्वीरें वायरल, रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में ढाया कहर
विज्ञापन

10 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारों की जिंदगी से जुड़ी हर बात को उनके फैंस जानना चाहते हैं। खासतौर से उनके चहेते स्टार्स के बचपन से जुड़ी बातों में लोगों को काफी दिलचस्पी रहती है। स्टार्स भी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को सांझा करना नहीं भूलते। हाल में ही कंगना रणौत ने अपने बचपन की तस्वीर को शेयर किया। इस तस्वीर की खासबात है कि कंगना स्कूल ड्रेस में अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। उनके फैंस को कंगना की ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है।

पहचानो तो जानें: इस अभिनेत्री ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, अब पूरे बॉलीवुड पर करती हैं राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें