स्पॉटब्वॉय. कॉम की रिपोर्ट के अनुसार ब्रेकअप पुलकित की तरफ से नहीं बल्कि यामी की तरफ से हुआ है। खबर है कि यामी की फिल्म 'काबिल' के बाद से पुलकित के साथ उनका मनमुटाव शुरू हुआ था। फिल्म के बाद पुलकित और यामी के बीच बहुत सी बातों पर झगड़े होने लगे थे। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच अलग-अलग राय, इनसिक्योरिटी और रोज-रोज के झगड़े की वजह से अलगाव हुआ।