फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन पर लगाया था जान से मारने का आरोप, हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री

Wed, 04 Apr 2018 12:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी की पहचान एक ऐसी बोल्ड और बिंदास हीरोइन के रूप में थी जिसकी चमक और खूबसूरती के आगे बाकी हीरोइनें फेल थीं। निर्माता-निर्देशक से लेकर उस दौर का हर बड़ा स्टार परवीन बॉबी के साथ काम करना चाहता था। इंडस्ट्री का हर शख्स उनके हुनर का दीवाना था। उस दौर में परवीन बॉबी एक ऐसी हीरोइन के तौर पर उभर रही थीं जिन्होंने सक्सेस को पाने के लिए बोल्डनेस का रास्ता अपनाया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
आपको बता दें कि उस समय हिंदी सिनेमा का हर स्टार परवीन बॉबी के साथ काम रना चाहता था। अमिताभ बच्चन के साथ तो परवीन बॉबी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं। दोनों के बीच काफी अच्छा रिलेशन था लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन पर उन्हें जान से मारने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन

3 of 7
ये बात उस समय की है जब परवीन बॉबी एक गंभीर मानसिक बीमारी से गुजर रही थीं। परवीन बॉबी ने आध्यात्म से जुड़ने के चक्कर में फिल्मों को अलविदा कह दिया था। वह अपने फिल्मी करियर के चरम पर थीं लेकिन न जाने क्यों उनका मन फिल्मों से ऊब गया और उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने में भलाई समझी। फिल्में छोड़ वह कई सालों के लिए गुमनाम हो गईं और फिर एक दिन वह ऐसी हालत में मिलीं जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

4 of 7
परवीन बॉबी काफी बदल चुकी थीं। उनका वजन काफी बढ़ गया था। वह अजीब-अजीब हरकतें करने लगी थीं। इसी दौरान चेकअप के वक्त पता चला कि परवीन बॉबी को पैरानॉइड सीजोफ्रेनिया नाम की गंभीर मानसिक बीमारी हो गई है जिसमें इंसान को वह सब असल में होता हुआ दिखने लगता है जो कि सच होता ही नहीं है। परवीन बॉबी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। इसी बीमारी की वजह से परवीन को अमिताभ बच्चन अपने दुश्मन नजर आने लगे थे। अमिताभ पर परवीन ने उन्हें जान से मार डालने का इल्जाम लगाया था।
विज्ञापन

5 of 7
साल 1989 में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में परवीन ने कहा था, 'अमिताभ बच्चन अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर हैं। वह मेरी जिंदगी के पीछे पड़े हैं। मेरी जान लेना चाहते हैं। उनके गुंडों ने मुझे किडनैप कर लिया और मुझे एक आइलेंड पर रखा गया। वहां अमिताभ बच्चन के गुंडों ने मेरी सर्जरी की और मेरे कान के नीचे एक चिप और ट्रांसमीटर जैसा कुछ लगा दिया।'
विज्ञापन

6 of 7
इतना ही नहीं परवीन बॉबी ने अमिताभ को लेकर ये तक कह दिया था कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ उन पर झूमर गिराना चाहते थे। उस फिल्म का नाम 'शान' था जिसके लिए एक गाने की शूटिंग की जानी थी। इसी दौरान अचानक परवीन चिल्लाने लगीं और कहा कि अमिताभ उनके ऊपर झूमर गिराकर उन्हें मारना चाहते हैं। इसमें परवीन ने निर्देशक रमेश सिप्पी को भी शामिल बताया था। परवीन बॉबी के इन आरोपों से पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई थी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग अचानक ही रोक दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
परवीन बॉबी अमिताभ बच्चन को इस कदर अपना दुश्मन समझने लगी थीं कि उन्होंने अमिताभ के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कर दिया था लेकिन कोर्ट ने अमिताभ को क्लीन चिट दे दी क्योंकि उस वक्त परवीन बॉबी मानसिक रूप से बीमार थीं। इसके बाद परवीन के साथ जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया था। साल 2005 में परवीन बॉबी इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें