अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और नाना पाटेकर की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद 'वेलकम 2' बनाई गई, जिसमें नाना पाटेकर और अनिल कपूर के साथ जॉन अब्राहम थे। अब 'वेलकम 3' की भी घोषणा हो चुकी है। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने अपनी वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की घोषणा की है, तब से फैंस इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। वहीं अब फिल्म की शूटिंग से जुड़ा अपडेट सामने आया है।