स्वरा भास्कर, फहद अहमद
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्वरा और फहद की पहली मुलाकात मुंबई में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। हालांकि, दोनों को प्यार का अहसास दिल्ली में हुआ। दिल्ली में सुंदर नर्सरी में पहली डेट से लेकर स्वरा की नानी के घर पर शादी तक, स्वरा और फहद के जीवन में राष्ट्रीय राजधानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और अब भी है। कपल की बेटी का जन्म भी दिल्ली में ही हुआ।