ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म वॉर 2 की वजह से लगातार चर्चा में हैं। फिलहाल, वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग इटली में बड़े ही जोर शोर से कर रहे हैं। हालांकि, उनकी फिल्म की शूटिंग के दौरान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार लीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक एक्शन सीन की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता को प्रशंसकों ने शहर की सड़कों पर घूमते हुए देखा, जो एक पीछा करने वाले दृश्य की तरह लग रहा था। वायरल हो रहे वीडियो में ऋतिक को एक तार से बंधे हुए देखा गया। उन्होंने कार तक चलने से पहले एक कूदने वाले सीन को शूट किया और गाड़ी चलाकर चले गए।
विज्ञापन
3 of 5
वॉर
- फोटो : यूट्यूब
वहीं, वहां मौजूद दर्शक सेट के चारों ओर खड़े होकर उन्हें स्टंट करते हुए देख रहे थे। अभिनेता का स्टंट डबल भी सेट पर मौजूद था, जो कुछ ज्यादा खतरनाक एक्शन सीन्स के लिए तैयार था। ऋतिक को अपने कई स्टंट खुद करने के लिए जाना जाता है।
4 of 5
'वॉर 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr, hrithikroshan
2019 की ब्लॉकबस्टर 'वॉर' का सीक्वल 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को इटली सहित कई स्थानों पर फिल्माए गया है। फिल्म के निर्माता लुभावने एक्शन दृश्यों के साथ लोगों का पूरा मनोरंजन करने की पूरी कोशिश में जुटी हुए हैं।