फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection Report: युद्रा की कमाई में दूसरे दिन आई 67% की गिरावट, कैसा रहा अन्य फिल्मों का हाल?

Sun, 22 Sep 2024 08:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
युद्रा, स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। हालांकि, लोगों की पहली पसंद स्त्री 2 बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म युद्रा का दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। वहीं, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की रफ्तार भी अब और धीमी हो चुकी है। इसके अलावा ध्वनि भानुशाली की डेब्यू  फिल्म कहां शुरू कहां खत्म भी थिएटर्स में लगी हुई है। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
युद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantchaturvedi
युद्रा
सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की फिल्म युद्रा ने सिनेमाघरों में 20 सितंबर को दस्तक दी थी। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस की वजह से फिल्म के कलेक्शन को काफी फायदा पहुंचा था। पहले दिन इस फिल्म ने चार करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़ने की बजाय घटती नजर आई। शनिवार को इस फिल्म ने महज एक करोड़ 48 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई पांच करोड़ 58 लाख रुपये हो गई है। इस फिल्म का बजट 50-60 करोड़ के बीच का बताया जा रहा है। ऐसे में इन दो दिनों की कम कमाई से फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
'कहां शुरू कहां खतम' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कहां शुरू कहां खतम
गायन से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाली ध्वनि भानुशाली ने हाल ही में फिल्म कहां शुरू कहां खतम से अभिनय की दुनिया रखा है। इस फिल्म ने पहले दिन ठीक बिजनेस किया था। शुक्रवार को फिल्म ने एक करोड़ पांच लाख रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, शनिवार को फिल्म की रफ्तार सुस्त दिखी। दूसरे दिन इस फिल्म ने 42 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई एक करोड़ 47 लाख रुपये हो गई है।

4 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की रफ्तार लगातार धीमी होती चली जा रही है। फिल्म भले ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन इसे अपनी लागत निकालने के लिए अभी लंबी दूरी तय करनी है। तीसरे शनिवार को फिल्म ने चार करोड़ दो लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 238.37 करोड़ रुपये हो गई है। 
50 Years Of International Crook: परदे पर साथ नजर आए जिगरी यार, दो साल अटकी रही थी धर्मेंद्र-फिरोज खान की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2
स्त्री 2 का कमाल बॉक्स ऑफिस पर अब भी जारी है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म देखने के लिए लोग अब भी सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। शनिवार को इस फिल्म ने तीन करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 572.4 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें