सुरेश ओबेरॉय, विवेक ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें सुरेश ओबेरॉय अपने ऑन-स्क्रीन पोते-पोतियों के साथ बीच में बैठे हुए हैं। साथ ही अनिल कपूर, रणबीर कपूर सहित अन्य लोग उनके आस-पास खड़े हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सुरेश ओबेरॉय रणबीर कपूर को गले लगाते हुए भावुक नजर आ रहे हैं। विवेक के इस पोस्ट को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। साथ ही सुरेश ओबेरॉय की तारीफ कर रहे हैं।