संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' आखिरकार आज सिनेमाघरों में आ गई है। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर अभिनीत यह फिल्म एक पिता और पुत्र के रिश्ते की काल्पनिक कहानी है, जो खून में रची-बसी है। यह बदले की एक अंधेरी, विकृत और हिंसक कहानी है, क्योंकि रणबीर कपूर का किरदार अपने पिता की स्वीकृति हासिल करने के लिए उन्मत्त हिंसा पर उतर आता है। फिल्म को देखने के बाद फैंस, सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की राय जान लेते हैं-