विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
'द ताशकंद फाइल्स' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अब 'पर्व' बनाने जा रहे हैं। यह कहानी एस एल भैरप्पा की किताब 'पर्व' से ली गई है। जानकारी तो यह भी है कि यह तीन भाग वाली बड़ी फ्रेंचाइजी होगी। निर्देशक ने आज बेंगलुरु में फिल्म की घोषणा कर दी है। इस दौरान उनके साथ, निर्माता और अभिनेत्री पल्लवी जोशी, सह-लेखक, प्रकाश बेलावाड़ी और पर्व उपन्यास के लेखक, एस. एल. भैरप्पा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।