फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग सीजन: विक्की कौशल कटरीना कैफ ही नहीं, इन जोड़ियों की भी शादी की राह देख रहे हैं फैंस

Sat, 30 Oct 2021 12:31 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राजकुमार, पत्रलेखा, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में इन दिनों विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के चर्चे हो रहे हैं। खबरों की मानें तो विक्की और कटरीना दिसंबर के पहले हफ्ते में शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि कटरीना और विक्की राजस्थान स्थित सवाई माधेपुर के एक रिसॉर्ट सेंसस फोर्ट बारवारा में सात फेरे लेंगे। हालांकि अभी इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं विक्की और कटरीना ने इन खबरों को नकार दिया है लेकिन कहा जा रहा है कि इनकी शादी की तैयारियां चोरी छिपे की जा रही है।

इनकी शादी की राह देख रहे फैंस

फैंस भी इनकी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि सिर्फ विक्की और कटरीना ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री में कई कपल्स ऐसे हैं जिनके शादी की राह फैंस बेसब्री से देख रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही कपल्स के बारे में जिनकी शादी के लिए बेताब हैं फैंस।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

रणबीर और आलिया के प्यार की शुरूआत फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी और अक्सर दोनों को हाथ में हाथ डाले देखा गया है। फैंस रणबीर और आलिया की भी शादी देखने के लिए बेताब हैं। एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि अगर महामारी नहीं आई होती तो वह शादी कर चुके होते। हालांकि इस मामले में आलिया अभी हां कहती नजर नहीं आती हैं। रणबीर और आलिया की शादी को लेकर भी कहा जा रहा है कि दोनों दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

अरबाज से तलाक लेने के बाद मलाइका का नाम अर्जुन से जोड़ा जाने लगा था वहीं कुछ समय बाद दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार लिया। फैंस भी मलाइा और अर्जुन की शादी की राह देख रहे है। पहले खबर थी कि वह साल 2019 में ही शादी करने वाले थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब देखना होगा कि यह कपल शादी के बंधन में बंधता है या नहीं।

4 of 6
राजकुमार राव, पत्रलेखा - फोटो : instagram/rajkummar_rao
पत्रलेखा- राजकुमार राव

राजकुमार राव बॉलीवुड के सधे हुए कलाकार तो हैं ही साथ ही वन वूमेन मैन भी हैं। राजकुमार काफी सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपनी प्रतिभा से उन्होंने हर किसी को अपना फैन बनाया है लेकिन उनका नाम कभी दूसरी अभिनेत्रियों से नहीं जुड़ा। पत्रलेखा और राजकुमार को साल 2010 में प्यार हुआ था और तब से वह साथ हैं। फैंस इन दोनों की भी शादी की राह देख रहे हैं और उम्मीद है कि दोनों जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाले हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सिद्धार्थ- कियारा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी

सिद्धार्थ और कियारा के लव अफेयर की चर्चा काफी समय से चल रही है। दोनों को कई बार लंच डेट पर साथ देखा गया है। वहीं कियारा सिद्धार्थ की मां से भी मिल चुकी हैं। ऐसे में कियारा और सिद्धार्थ भी जल्द ही शादी कर सकते हैं। कियारा ने कहा था कि वह ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बातें नहीं करेंगी बल्कि सीधा शादी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल

सुष्मिता सेन अब फिल्मों से दूर ही हैं लेकिन अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सुष्मिता मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। काफी समय पहले खबर थी कि वह शादी करने वाली हैं। वहीं फैंस भी बेसब्री से सुष्मिता की शादी का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि यह कपल कब गुड न्यूज सुनाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें