फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Movies: मनोरंजन से भरपूर होगा फरवरी का महीना, सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं ये फिल्में

Sun, 30 Jan 2022 09:01 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Upcoming Movies: - फोटो : सोशल मीडिया
मूवी लवर्स के पास जल्द ही अपने नजदीकी सिनेमाघरों में चेक-इन करने का विकल्प होगा। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच सिनेमाघर फिर से खुलने जा रहे हैं। साथ ही फरवरी माह में थिएटर्स में रिलीज होने के लिए कई फिल्में भी तैयार हैं। इसमें आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी से लेकर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की बधाई दो तक कई फिल्में शामिल हैं। तो, चलिए जानते हैं फरवरी माह में कब और कौनसी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया
बधाई दो
रिलीज की तारीख: 11 फरवरी, 2022
'बधाई दो' सुपरहिट फिल्म 'बधाई हो' का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है और इसमें राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर और चुम दरंग जैसे कालाकार मौजूद हैं। फिल्म 11 फरवरी को रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन

3 of 8
गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गंगूबाई काठियावाड़ी
रिलीज की तारीख: 25 फरवरी, 2022
कई बार स्थगित होने के बाद अब फिल्म आखिरकार फरवरी में रिलीज होने वाली है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म एक बायोपिक है और भट्ट एक वेश्यालय की मालकिन मैडम गंगू की भूमिका निभा रही हैं। यह मुंबई के माफिया क्वींस किताब पर आधारित है, जिसे पत्रकार हुसैन जैदी ने लिखा है। 

4 of 8
शाबाश मिट्ठू - फोटो : @Viacom18Studios/twitter
शाबाश मिट्ठू
रिलीज की तारीख: 4 फरवरी, 2022
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज के जीवन और करियर पर आधारित है। इसका निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है। राज के जन्मदिन पर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की गई थी। राज ने दो विश्व कप-2005 और 2017 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया है। वह 22 साल से क्रिकेट खेल रही हैं और 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
विज्ञापन

5 of 8
मेरे देश की धरती - फोटो : सोशल मीडिया
मेरे देश की धरती
रिलीज की तारीख -
11 फरवरी
दिव्येंदु और अनुप्रिया गोयनका अभिनीत, यह सामाजिक नाटक 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

6 of 8
खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
खिलाड़ी
रिलीज की तारीख
- 11 फरवरी
तेलुगु स्टार रवि तेजा आगामी फिल्म 'खिलाड़ी' में दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 11 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी।
विज्ञापन

7 of 8
हे सिनामिका - फोटो : सोशल मीडिया
हे सिनामिका
रिलीज की तारीख -
25 फरवरी
दुलारे सलमान, अदिति राव हैदरी और काजल अग्रवाल अभिनीत तमिल फिल्म 'हे सिनामिका' 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन

8 of 8
भीमला नायक - फोटो : सोशल मीडिया
भीमला नायक
रिलीज की तारीख -
25 फरवरी
पवन कल्याण आगामी तेलुगु फिल्म 'भीमला नायक' में राणा दग्गुबाती की सह-कलाकार की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह मलयालम फिल्म अय्यप्पनम कोशियुम की आधिकारिक रीमेक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें