फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 33: 'अनुपमां' और 'इंडियन आइडल 12' में कड़ी टक्कर, जानिए टॉप पांच में किसका दबदबा कायम

Thu, 26 Aug 2021 07:22 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुपमां-इंडियन आइडल-12 - फोटो : सोशल मीडिया
टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और किसे टॉप पांच से बाहर निकाल दिया गया है इससे पता चलता है कि किस शो को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। टीवी सीरियल के 33वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। टीआरपी लिस्ट में इस बार फिर अनुपमां पहले नंबर पर है। चलिए आपको बताते हैं कि टॉप पांच में कौन से शोज हैं शामिल।

अनुपमां 
टीआरपी की नई लिस्ट में एक बार फिर अनुपमां पहले स्थान पर काबिज है। पिछले कई हफ्तों से ये शो लिस्ट में पहला ही स्थान है। रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा के इस शो में नया ट्विस्ट आनेवाला है। दरअसल, अनुपमा एक से बढ़कर एक मुश्किलों से घिरी हुई है। वो परिवार को मुसीबतों से निकालने की जद्दोजहद में लगी हुई है, लेकिन इस बीच वो एक के बाद एक नई गलती करती जा रही है। परिवार के लिए अनुपमा मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर रही है। उसके ऐसा करने से परिवार पूरी तरह से उसके खिलाफ खड़ा होने वाला है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विशाल ददलानी के साथ इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट - फोटो : Instagram

इंडियन आइडल 12
इंडियन आइडल 12 का सफर अब फिनाले के बाद खत्म हो चुका है। जहां इस सीजन का फिनाले बहुत ही ज्यादा ग्रैंड था। इस पूरे फिनाले को टीवी पर 12 घंटे चलाया गया।  पवनदीप के फैंस ने उन्हें खूब वोट दिए और उन्होंने इस शो को बड़े ही शानदार अंदाज में जीत लिया।  फिनाले की वजह से इंडियन आइडल दर्शकों की टॉप वॉच लिस्ट में रहा था।

विज्ञापन

3 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में 
टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर 'गुम है किसी के प्यार में' बना हुआ है। ये धारावाहिक लगातार टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। सई और विराट प्रेम कहानी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों एक दिलचस्प मोड़ ले रहा है। इस शो में मेकर्स खूब सारा मसाला डाल रहे हैं जिसके चलते इस शो की टीआरपी काफी ज्यादा है।


 

4 of 6
इमली - फोटो : Instagram
इमली 
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इमली सीरियल तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। स्टार प्लस के सीरियल इमली की कहानी नया मोड़ लेगी। शो में इमली, आदित्य और मालिनी की लव स्टोरी दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका खूब दिल जीत रहे हैं। सीरियल इमली के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अर्पणा इमली की मुंह दिखाई की रस्म का आयोजन करेगी।
विज्ञापन

5 of 6
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 - फोटो : सोशल मीडिया
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की टीआरपी पॉजीशन में कोई बदलाव नहीं आया है। इमली के साथ-साथ तीसरे नंबर पर खड़ा है। इस टीवी शो में दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह का डेयरिंग साइड देखने को मिल रहा है। खतरों के खिलाड़ी शो की रेटिंग में सुधार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं चाहतें
सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजा यह शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में दिखाई जा रही कहानी दर्शकों का दिल बहला रही है। ऐसे में इस बार ये शो टीआरपी लिस्ट में पांचवे स्थान पर खुद को बनाए रखने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें