फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: सलमान ने रिजेक्ट कीं ये 5 फिल्में, जिन्होंने शाहरुख-आमिर को बना दिया स्टार

Thu, 26 Aug 2021 07:14 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को फिल्में मिलना या न मिलना अक्सर उनके कनेक्शन और किस्मत पर निर्भर करता है। इसी बीच बॉलीवुड में फिल्में एक दूसरे से छीनने या किसी कलाकार को हटाने जैसी खबरें भी आती रहती हैं। आजकल कार्तिक आर्यन इसको लेकर खासे चर्चा में हैं। हाल ही में किसी वजह से करन जौहर ने अपनी फिल्म से उन्हें बाहर कर दिया है। अक्सर ऐसा होता है कि जो फिल्में अभिनेता साइन नहीं करते हैं, वो दूसरों के खाते में चली जाती हैं। ऐसी फिल्में कई बार ब्लॉकबस्टर और सुपर-डुपर हिट फिल्में साबित होती हैं। आइए आज जानते हैं बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान के हाथों से निकली उन फिल्मों के बारे में, जो दूसरे अभिनेताओं के लिए जबरदस्त हिट साबित हुईं। ये फिल्में सिर्फ हिट नहीं रहीं बल्कि इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर इतना पसंद किया गया कि उन अभिनेताओं का करियर बन गया।
विज्ञापन

2 of 6
बाजीगर - फोटो : Instagram
बाजीगर
एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को खुद सलमान खान ने बताया कि उन्हें शाहरुख खान से पहले बाजीगर फिल्म का ऑफर मिला था। अब्बास मस्तान इस फिल्म के लिए सलमान खान से मिले थे। सलमान ने बताया कि इसके लिए उन्होंने अपने पिता से पूछा जिन्होंने नेगेटिव करेक्टर होने के कारण इसे करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शाहरुख खान को ये फिल्म मिली थी।
विज्ञापन

3 of 6
दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे - फोटो : सोशल मीडिया
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे
बॉलीवुड की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक मानी जाने वाली दिलवाने से शाहरुख के करियर को नई उड़ान दी थी। लेकिन शाहरुख से पहले इस फिल्म का ऑफर सलमान खान के पास आया था। यहां तक कि शाहरुख से पहले सैफ अली खान को भी फिल्म करने का ऑफर दिया गया था। लेकिन ये रोल फिर शाहरुख खान को मिला और आप जानते हैं कि आगे क्या हुआ?

4 of 6
गजनी - फोटो : सोशल मीडिया
गजनी
साल 2008 में आई फिल्म गजनी बॉलीवुड की उन शुरुआती फिल्मों में से एक है जिसने 100 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म में आमिर खान से पहले संजय सिंघानिया का रोल सलमान खान को मिला था, लेकिन उन्होंने इस स्क्रिप्ट को रिजेक्ट कर दिया। ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
विज्ञापन

5 of 6
चक दे इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चक दे इंडिया
भारत में खेलों पर बनी फिल्मों में चक दे इंडिया सबसे अच्छी फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म को दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स की भी तारीफ मिली। ऐसा कहा जाता है कि सलमान इस फिल्म के टाइटल को लेकर खुश नहीं थे। इसके चलते उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कल हो ना हो - फोटो : सोशल मीडिया
कल हो ना हो
साल 2003 में आई फिल्म कल हो न हो किसे याद नहीं है। बेहतरीन गाने, स्क्रिप्ट और एक्टिंग से सजी ये फिल्म आज भी दर्शकों के मन में बसी है। लेकिन सैफ अली खान वाला रोल इस फिल्म में पहले सलमान को ऑफर किया गया था लेकिन वो शाहरुख के सामने छोटा रोल नहीं करना चाहते थे। और फिर उन्होंने इस फिल्म को भी रिजेक्ट कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें