टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और किसे टॉप पांच से बाहर निकाल दिया गया है इससे पता चलता है कि किस शो को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। टीवी सीरियल के 33वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। टीआरपी लिस्ट में इस बार फिर अनुपमां पहले नंबर पर है। चलिए आपको बताते हैं कि टॉप पांच में कौन से शोज हैं शामिल।
अनुपमां
टीआरपी की नई लिस्ट में एक बार फिर अनुपमां पहले स्थान पर काबिज है। पिछले कई हफ्तों से ये शो लिस्ट में पहला ही स्थान है। रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा के इस शो में नया ट्विस्ट आनेवाला है। दरअसल, अनुपमा एक से बढ़कर एक मुश्किलों से घिरी हुई है। वो परिवार को मुसीबतों से निकालने की जद्दोजहद में लगी हुई है, लेकिन इस बीच वो एक के बाद एक नई गलती करती जा रही है। परिवार के लिए अनुपमा मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर रही है। उसके ऐसा करने से परिवार पूरी तरह से उसके खिलाफ खड़ा होने वाला है।