फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: रिलायंस एंटरटेनमेंट के दफ्तर में 300 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन, 'इंदु की जवानी' के प्रोड्यूसर रायन स्टीफेन का कोरोना से निधन

Sun, 30 May 2021 09:12 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिलायंस के दफ्तर में टीकाकरण, रायन स्टीफेन - फोटो : Twitter

फिल्मों ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’  की रिलीज की राह तक रही कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट के दफ्तर में शनिवार को पहले ही दिन 300 के करीब लोगों ने टीके लगवाए। रिलायंस समूह के अस्पताल कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल ने कॉरपोरेट दफ्तरों में टीके लगाने की मुहिम शुरू की है। नेटफ्लिक्स ने भी सोमवार से अपनी निर्माणाधीन वेब सीरीज व फिल्मों के कलाकारों व तकनीशियनों को टीके लगाने की व्यवस्था अपने दफ्तर में कर ली है।

EXCLUSIVE: मुंबई के कॉरपोरेट दफ्तरों में पहुंची वैक्सीन, जनता को अभी कोविन पर बुकिंग मिलने का इंतजार

विज्ञापन

2 of 5
रायन स्टीफेन - फोटो : Social media

फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रायन स्टीफेन (Ryan Stephen) का निधन हो गया। हाल ही में रायन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। रायन की मौत की खबर सुन फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। इस बात से ना सिर्फ रायन के परिजनों को बल्कि इंडस्ट्री के उनके खास दोस्तों को भी एक बड़ा झटका लगा है। कई सितारों ने उन्हें ऑनलाइन श्रद्धांजलि भी दी है।

अवसान: 'इंदु की जवानी' के प्रोड्यूसर रायन स्टीफेन का कोरोना से निधन, सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

विज्ञापन

3 of 5
युविका चौधरी - फोटो : Instagram

युविका चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने पति प्रिंस नरूला के साथ नजर आ रही थीं। उसी दौरान युविका जाति विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर देती हैं। वीडियो वायरल हुआ तो मामले ने तूल पकड़ लिया।अब हरियाणा के हांसी से युविका के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। हांसी के एडवोकेट रजत कल्सन की शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है।

बढ़ी मुश्किलें: माफीनामे के बाद भी युविका चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

4 of 5
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता पिछले कई दिनों से विवादों में घिरी हुई हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दलित समुदाय के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। उनके खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी उठी थी।

विवाद: मुनमुन दत्ता के खिलाफ FIR दर्ज, जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने का है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चांदनी, एम मणिकंदन - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री चांदनी ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम(AIADMK) के पूर्व नेता एम मणिकंदन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। 'नाडोडिगल' फिल्म से मशहूर अभिनेत्री चांदनी ने एम मणिकंदन पर उन्हें धोखा देना, ब्लैकमेल करने और निजी तस्वीरों को लीक करने की धमकी देने के आरोप लगाया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने भी कहा कि पूर्व आईटी मंत्री ने उन्हें शादी का झांसा देकर गर्भवती कर दिया था, लेकिन बाद में जबरदस्ती उनका गर्भपात करवा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी जान को भी खतरा है।

खुलासा: 'गर्भपात करवाया, जान को है खतरा', तमिल अभिनेत्री चांदनी ने पूर्व AIADMK नेता पर लगाए संगीन आरोप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें