नवरस
- फोटो : सोशल मीडिया
मणिरत्नम और फिल्म निर्माता जयेंद्र पंचपकेसन की मोस्ट अवेटेड तमिल एंथोलॉजी 'नवरस' शुक्रवार यानी छह अगस्त को रिलीज होते ही विवादों में है। एंथोलॉजी 'नवरस' मानवीय भावनाओं पर आधारित नौ शॉर्ट फिल्मों का एक समामेलन है, जिनमें क्रोध, करुणा, साहस, घृणा, भय, हंसी, प्रेम, शांति और आश्चर्य शामिल है। लेकिन जहां एक तरफ इस फिल्म को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है। जबकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म के निर्माताओं के साथ-साथ तमिल अखबार डेली थांथी के प्रति नाराजगी जता रहे हैं।
Navarasa: मणिरत्नम की 'नवरस' के पोस्टर पर कुरान देख भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर उठी नेटफ्लिक्स को बैन करने की मांग