साल 2024 सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास है। साल की शुरुआत से ही सिनेमाघर गुलजार हैं और आने वाले दिनों में भी कई बेहतरीन फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जनवरी के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'फाइटर' अब भी दर्शक बटोरने में कामयाब नजर आ रही है। साथ ही शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', विद्युत जामवाल की 'क्रैक' और यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' भी बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनने की पूरी कोशिश कर रही है। आइए इन सभी फिल्मों के गुरुवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-