एनिमल की स्टारकास्ट और क्रू के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते साल की कामयाब फिल्मों में शुमार फिल्म ‘सलार पार्ट वन सीजफायर’ के अभिनेता प्रभास और फिल्म ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की एक साथ बन रही फिल्म ‘स्पिरिट’ हॉरर फिल्म नहीं है। मुंबई में फिल्म ‘दुकान’ का ट्रेलर रिलीज करने आए संदीप ने साफ किया कि वह प्रभास के साथ जो उनकी फिल्म बन रही है, उसका इसके नाम के अनुरूप आत्माओँ या भूत-प्रेतों से कोई लेना देना नहीं है।