टीवी धारावाहिकों के कलाकारों को अपने अभिनय के दम पर घर-घर पहचान मिल जाती है। दर्शक हर किरदार और कलाकार को बखूबी याद रखते हैं। कुछ ऐसे भी किरदार होते हैं, जिनसे दर्शकों को इतना लगाव हो जाता है कि उन्हें देखे बिना चैन नहीं आता। सीधे तौर पर कहा जाए तो छोटे परदे के चेहरे की भी लोकप्रियता किसी फिल्मी स्टार्स से कम नहीं रह जाती है। और अगर कभी ऐसा हो कि कोई धारावाहिक बीच में बंद हो जाए या उसका कलाकार रिप्लेस कर दिया जाए। तो भी दर्शकों को दिक्कत हो जाती है और लोग शो देखना ही छोड़ देते हैं।
आप सोच रहे होंगे कि हम इन कलाकारों की बात क्यों कर रहे हैं। दरअसल, आज हम उन टीवी स्टार्स की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से खूब नाम कमाया। लेकिन वे सभी शो को बीच में ही दुनिया छोड़ गए। जी हां, ऐसे कुछ टीवी स्टार्स रहे हैं, जिनकी मौत ने सभी को हैरान किया और दर्शकों का तो दिल ही टूट गया। तो चलिए हम आपको आज इन कलाकारों के बारे में बताते हैं...