सोनी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4' लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में इस बार कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिनका डांस देख दर्शकों के होश उड़ जाते हैं। सुपर डांसर 4 को फिल्ममेकर अनुराग बासु, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और कोरियोग्राफर गीता कपूर जज कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री नीतू कपूर गेस्ट जज बनकर पहुंची। शो में नीतू कपूर ने कंटेस्टेंट और जजों के साथ डांस किया और कई पुरानी यादें साझा कीं। इससे जुड़ा एक वीडियो क्लिप वायरल होने लगा है, जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इस दौरान उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर की एक शरारती घटना बताई जब उनका परिवार न्यूयॉर्क में था। नीतू कपूर ने बताया कि रणबीर बचपन में बहुत शरारती थे। उनका पूरा परिवार उस वक्त न्यूयॉर्क में था जब यह घटना हुई। रणबीर ने फायर अलार्म देखा और सोचा कि इसे बजाकर देखता हूं।