फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: इन कंटेस्टेंट के बीच खूब हुई तकरार, किसी ने जड़ा थप्पड़ तो कई के रिश्तों में आई दरार

Sun, 28 Jan 2024 10:09 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' को आज अपना विजेता मिलने वाला है। आइए शो के सबसे बड़े झगड़ों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
1 of 6
मनारा, अभिषेक, तहलका - फोटो : social media
सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' को आज अपना विजेता मिलने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी शो में घरवाले खूब लड़ाई-झगड़े करते दिखे। शो के होस्ट सलमान खान भी अपने अंदाज में कंटेस्टेंट्स को जमकर फटकार लगाते नजर आए। ऐसे में देखना होगा कि पांचों फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अरुण महा शेट्टी और मुनव्वर फारूकी में कौन शो की ट्रॉफी पर कब्जा कर पाएगा। आइए शो के सबसे बड़े झगड़ों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन

2 of 6
अभिषेक, समर्थ जुरेल - फोटो : social media
अभिषेक ने मारा था समर्थ जुरेल को थप्पड़
'बिग बॉस' के 17वें सीजन में सबसे ज्यादा झगड़े अभिषेक, ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के बीच हुए। दरअसल, शो में अभिषेक और ईशा पहले साथ थे, लेकिन शो में आने के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और अलग हो गए। अब समर्थ, ईशा के बॉयफ्रेंड हैं। शो में समर्थ और ईशा के बार-बार पागल कहने से एक दिन अभिषेक भड़क उठे। दरअसल, अभिषेक को पागल कहते हुए समर्थ अभिषेक के मुंह में कागज डालते नजर आए। अभिषेक को गुस्सा आया और वे समर्थ को जोर से एक थप्पड़ जड़ते देखे गए। ऐसा करने पर अभिषेक को शो से बाहर कर दिया गया, लेकिन अगले दिन ही उनकी वापसी हो गई। 

यह भी पढ़ें: Aamir Khan Interview : ‘कागज के फूल’ और ‘मेरा नाम जोकर’ संपूर्ण फिल्में नहीं हैं, जुनैद को बनना था लाल सिंह
विज्ञापन

3 of 6
अभिषेक, तहलका - फोटो : social media
'तहलका' को शो से निकाला बाहर
शो में अभिषेक की लगभग हर कंटेस्टेंट के साथ लड़ाई हुई है। अभिनेता का सनी आर्य उर्फ तहलका के साथ हुआ झगड़ा काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों का झगड़ा इतना बढ़ गया था कि तहलका ने अभिषेक का कॉलर पकड़ा और धक्का-मुक्की की। यहां तक कि उन्होंने उन्हें स्विमिंग पूल में धक्का देने की धमकी दी, जिसके बाद अभिषेक ने बिग बॉस से शिकायत की थी। इसके बाद तहलका को शो से बाहर निकाल दिया गया। 

4 of 6
अंकिता और विक्की - फोटो : social media
अंकिता और विक्की जैन के झगड़े
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ आई थीं, जो पूरे सीजन में किसी न किसी बात को लेकर आपस में लड़ते रहे। अंकिता का कहना था कि उनके पति विक्की उनका साथ नहीं देते है, तो वहीं, विक्की, अंकिता के बर्ताव को लेकर परेशान थे। ऐसे में दोनों के बीच लड़ाई तलाक तक आ पहुंची और विक्की की मां ने भी अंकिता के बर्ताव पर सवाल उठाए थे। हालांकि, दोनों झगड़े के बाद अपनी लड़ाई सुलझा लेते थे।

यह भी पढ़ें: Rahat Fateh Ali Khan: राहत फतेह अली खान ने शख्स की पिटाई करने पर मांगी माफी, वायरल वीडियो की ली जिम्मेदारी
विज्ञापन

5 of 6
मुनव्वर और विक्की - फोटो : social media
मुनव्वर और विक्की का झगड़ा 
'बिग बॉस' के फिनाले वीक से पहले एक टास्क के दौरान विक्की और मुनव्वर फारूकी के बीच जबर्दस्त झगड़ा हो गया था। मुनव्वर पेड़ पर चढ़कर विक्की की छुपाई हुई बाल्टी नीचे उतार रहे थे कि विक्की ने उनके हाथ से डंडा खींच लिया। ऐसे में मुनव्वर सीधे नीचे आ गिरे और गुस्से में विक्की का गला पकड़कर धकेल दिया। मुनव्वर ने कहा था कि वे विक्की को घर से बाहर करेंगे और सच में वह बेघर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनारा, अंकिता - फोटो : social media
मनारा की ईशा, अंकिता और आयशा खान से लड़ाई
मनारा चोपड़ा ने भी शो में लड़ाई झगड़ों से खूब सुर्खियां बटोरीं। 'बिग बॉस'  'टिकट टू फिनाले' वीक में 'टार्चर टास्क' के बाद अपनी टीम का साथ देने के दौरान मनारा की आयशा खान, ईशा और अंकिता से जमकर बहस हुई थी। इस दौरान घरवालों ने मनारा को खूब खरी खोटी सुनाई, जिसको लेकर सलमान ने भी ईशा और अंकिता को फटकार लगाई थी।

यह भी पढ़ें: Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड की तकनीकी श्रेणी में सैम बहादुर का दबदबा, एनिमल-जवान की भी रही चांदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें