फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: खुद को मध्यम वर्गीय बताने वाले विशेषाधिकार प्राप्त सितारों को विक्की ने दी सीख, कही ये बात

Wed, 20 Sep 2023 09:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म रिलीज से सिर्फ दो दिन दूर है। विक्की कौशल ने फिल्म 'मसान' से लेकर अब तक कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। विक्की कौशल के पिता शाम कौशल एक्शन डायरेक्टर रहे हैं। हालांकि, विक्की ने अभिनय की दुनिया में अपने लिए जमीन खुद तैयार की है। उनकी परवरिश किसी स्टारकिड की तरह नहीं, बल्कि बहुत सामान्य तरीके से हुई। एक्टर ने हाल ही में कहा कि कई प्रिवलेज्ड सितारे खुद को मिडिल क्लास का बताते हैं। लोगों की नफरत से बचने के लिए वे ऐसा करते हैं, लेकिन दर्शक सब देखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान विक्की ने कहा कि इंडस्ट्री में उनके कई दोस्त हैं और उन्हें नहीं लगता कि अब कोई दिखावा करता है, क्योंकि दर्शक सब देखते हैं। एक्टर ने आगे बताया, 'दिखावा करने का प्रोसेस थका देने वाला हो सकता है, क्योंकि कोई कब तक ऐसा कर सकता है। अगर कोई वैसा दिखने की कोशिश करता है, जैसा वह नहीं है तो दर्शक भी उससे नफरत करने लगते हैं'।
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल - फोटो : social media
विक्की कौशल ने कहा कि अगर दर्शकों के सामने कोई सच्चाई के साथ पेश आता है और जैसा है वैसा दिखता है तो दर्शक भी उससे जुड़ाव महसूस करने लगते हैं। विक्की ने आगे कहा कि वह कभी इस बारे में नहीं सोचते हैं कि कोई मिडिल क्लास है या अमीर घराने से है। असली मसला ये है कि कोई कितना सच्चा है? अगर कोई सच्चा और वास्तविक नहीं है तो लोग उससे जुड़ाव महसूस नहीं करेंगे, चाहें फिर वह मिडिल क्लास घराने से क्यों न ताल्लुक रखता हो।
Kangana Ranaut: कंगना ने फिर बांधे सनी देओल की तारीफों के पुल, 'गदर 2' और 'जवान' की सफलता पर दी यह प्रतिक्रिया

4 of 5
विक्की कौशल - फोटो : social media
इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल ने खुलासा किया था कि उनके पिता ने उन्हें अपना रास्ता खुद बनाने को कहा था। बतौर एक्टर कोई काम दिलाने में विक्की के पिता ने उनकी कोई मदद नहीं की। विक्की ने इंडस्ट्री में स्ट्रगल किया। उन्होंने अभिनेता बनने से पहले अनुराग कश्यप के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया।
Mahesh Bhatt: कभी विनोद खन्ना और स्मिता पाटिल के सेक्रेटरी थे महेश भट्ट, निर्देशक बन दीं कई सुपरहिट फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द ग्रेट इंडियन फैमिली - फोटो : Social media
'द ग्रेट इंडियन फैमिली' की बात करें तो इसमें विक्की मानुषी छिल्लर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विजय कृष्णा आचार्य द्वारा निर्देशित यह एक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है।
Shararat Stars Reunion: 18 साल बाद जब मिले शो 'शरारत' के सभी स्टार्स, कुछ ऐसे जमा रंग, देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें