टीवी के सुपरहिट कल्ट कॉमेडी शो 'शरारत: थोड़ा जादू, थोड़ी नजाकत' के सितारों ने रियूनियन किया है। छोटे पर्दे का फेवरेट शो शरारत आज भी दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। ऐसे में स्टार्स को एक-साथ देखकर फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। वहीं, अब इसकी स्टार कास्ट सिंपल कौल और श्रुति सेठ का रीयूनियन हुआ है। दोनों गणपति उत्सव के मौके पर साथ नजर आए हैं।