मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिपोर्ट्स के अनुसार, तीसरे सीजन में चीन ने भारत को बर्बाद करने के लिए एक मिशन बनाया है जिसका नाम 'गुआन यू' होगा। यह चीन के पूर्वी हान राजवंश के एक मिलिट्री अधिकारी का नाम था जिसको चीन में काफी महान माना जाता है। पाकिस्तान और श्री लंका के बाद अब श्रीकांत तिवारी अपनी टीम के साथ चीन में खुफिया मिशन चलाएंगे।
'द फैमिली मैन' के पहले सीजन में मुंबई, दिल्ली और कश्मीर में शूटिंग हुई थी। दूसरे सीजन में चेन्नई, लंदन, मुंबई और दिल्ली में शूटिंग हुई है। अब माना जा रहा है कि तीसरे सीजन की शूटिंग भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों में की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बार मुंबई और दिल्ली के अलावा नगालैंड में सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग होने के आसार हैं।