फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Shooting: मुंबई में सोमवार से शुरू होगा एक्शन, राज्य सरकार ने जारी किए मानक नियम निर्देश

Sat, 05 Jun 2021 03:38 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
उद्धव ठाकरे के दिशा-निर्देशों के अनुसार शुरू होगी शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश परदेस में मारे मारे फिर रहे मुंबई के फिल्म, टीवी व वेब सीरीज निर्माताओं के लिए राहत भरी खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार से राज्य के उन इलाकों में शूटिंग की अनुमति दे दी है जहां हालात काबू में आ चुके हैं। यही नहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूरे राज्य को अलग अलग हिस्सों में बांटकर उन क्षेत्रों में मॉल व सिनेमाहाल खोलने की भी अनुमति दे दी है जहां करोना के सक्रिय मामलों की दर पांच फीसदी से कम है।

महाराष्ट्र और इसकी राजधानी मुंबई में 7 जून से लॉकडाउन के नियमों को लेकर गुरुवार और शुक्रवार को काफी संशय की स्थिति रही। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार की रात करीब 2 बजे पूरे राज्य में व्यापारिक गतिविधियों को लेकर एक विस्तृत मानक संचलन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी। मुख्यमंत्री कार्यालय से दी गई जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस एसओपी में शहरों, कस्बों और देहात में मॉल, सिनेमाघर और दुकानें खोलने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई है। राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया को कोरोना संक्रमण की सकारात्मक दर और अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता से सम्बद्ध कर जी गई है।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक मुंबई की सकारात्मक दर (पॉजीटिविटी रेट) इस समय 5.56 फीसदी है और ये महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी एसओपी के लेवल 3 में आता है। जिन शहरों, कस्बों और जिलों की सकारात्मक दर 5 से 10 फीसदी के बीच है और जहां अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर 40 फीसदी से अधिक मरीज हैं, वे संक्रमण के लेवल 3 में रखे गए हैं। ऐसे जिलों में शूटिंग शुरू की जा सकती है लेकिन इसके लिए भी काफी सख्त नियम बनाए गए हैं। इन नियमों के मुताबिक शूटिंग के दौरान सारे कर्मचारियों, तकनीशियनों और कलाकारों को ‘बबल’ में रहना होगा। यानी कि शूटिंग किसी ऐसी जगह पर करनी होगी, जहां आने और जाने के रास्तों पर निर्माता का नियंत्रण हो और शूटिंग में शामिल लोग शूटिंग चलने तक लोकेशन से बाहर न जाएं। शाम पांच बजे के बाद किसी भी तरह का आवागमन यहां बंद होगा।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महाराष्ट्र सरकार ने ये भी इंगित किया है कि अगर किसी जिले में कोरोना संक्रमण की दर पांच फीसदी से भी कम है और अस्पतालों में उपलब्ध ऑक्सीजन बेड्स पर 25 फीसदी से भी कम मरीज हैं तो इन जिलों में सब कुछ सामान्य तरीके से हो सकता है। यानी कि इन जिलों में सिनेमाहॉल और मॉल सामान्य उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे। एसओपी तो यही कहती हैं कि ये उपस्थिति आम दिनों की तरह हो सकती है। हालांकि, फिल्म वितरक अब भी इस संशय में हैं कि क्या इसका आशय इन जिलों में सिनेमाघरों के सौ फीसदी क्षमता के साथ खुलने से निकाला जा सकता है।

4 of 6
शूटिंग स्टूडियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ट्विटर हैंडल से जारी इन एसओपी के मुताबिक सिनेमाघर और मॉल सिर्फ उन्हीं इलाकों में 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलने हैं जो कोरोना संक्रमण के दूसरे लेवल में हैं। इन जिलों का निर्धारण करने में कोरोना संक्रमण की दर तो पांच फीसदी से कम ही होनी चाहिए। लेकिन यहां अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड्स पर मरीजों की संख्या 25 फीसदी से 40 फीसदी के बीच हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
दादासाहेब फालके चित्रानगरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई में शूटिंग की अनुमति मिलने से यहां के फिल्म निर्माता, वेब सीरीज निर्माता और धारावाहिक निर्माता काफी खुश हैं। हालांकि, इस बारे में वह अभी सोमवार तक इंतजार करने और सारे दिशा निर्देशों के स्पष्ट तरीके से समझने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद ही ये निर्माता गुजरात, दमन और दीव में लगे अपने सेट्स निकालकर मुंबई लाने की शुरूआत करेंगे। जिन धारावाहिकों की शूटिंग उत्तर भारत में चल रही है, उनके फिलहाल मुंबई लौटने की संभावना कम है। हालांकि, इन नियमों से मुंबई में स्थगित चल रही फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू होने के आसार बनने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महबूब स्टूडियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी ये भी मिली है कि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी इस एसओपी के हिसाब से हर गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार का स्वास्थ्य विभाग हर जिले की साप्ताहिक समीक्षा करेगा। इस समीक्षा में जिले में कोरोना संक्रमण की सकारात्मक दर और वहां अस्पतालों में उपलब्ध ऑक्सीजन बेड्स पर भर्ती मरीजों का प्रतिशत देखा जाएगा। इस समीक्षा के बाद ही हर हफ्ते हर जिले के लेवल में फेरबदल किया जाएगा। इन जिलों में शनिवार को जारी एसओपी के हिसाब से प्रतिबंध या छूट स्वाभाविक रूप से लागू हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें