फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejas Public Review: कंगना रणौत की 'तेजस' देख गदगद हुए दर्शक, अभिनेत्री को दिए पूरे नंबर

Fri, 27 Oct 2023 01:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तेजस फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म 'तेजस' आज रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर कंगना लंबे वक्त से चर्चा में थीं। अब जब यह सिनेमाघरों में आ चुकी है तो फिल्म देखकर लौटे दर्शकों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना 'तेजस' के जरिए एक बार फिर दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। पहले दिन पहला शो देखकर आए कुछ दर्शकों ने तो अभिनेत्री को पूरे नंबर दिए हैं। साथ ही इस फिल्म में दिया गया महिला सशक्तीकरण का संदेश दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आया है।
विज्ञापन

2 of 5
तेजस फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन पहला शो देखकर लौटे एक दर्शक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'कंगना का काम हर फिल्म में अच्छा होता है, लेकिन इसमें कमाल है। फिल्म में देश के प्रति, परिवार के प्रति जो प्यार और समर्पण दिखाया है वह सीखने लायक है। कंगना ने बहुत ही अच्छा संदेश दिया है। सिविलियंस को भी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी एक सैनिक की तरह ही समझनी चाहिए'। 
Kangana Ranaut: ‘तनु वेड्स मनु 3’ की शुरू हुई तैयारी, कंगना ने अपनी आने वाली फिल्मों पर किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
तेजस - फोटो : social media
यह पूछे जाने पर कि फिल्म में न्यू इंडिया दिखाने की कोशिश की गई है? इस पर एक दर्शक ने कहा, 'न्यू इंडिया दिखाने की कोशिश की गई है, क्योंकि हमारे पास टेक्नोलॉजी है। फिल्म में दिखाया गया है कि टेक्नोलॉजी को बेकार में नहीं, देश के लिए इस्तेमाल करिए।' फिल्म के सबसे शानदार डायलॉग के बारे में पूछने पर एक दर्शक ने बताया 'हम उड़ते उड़ते जाएंगे, हम उड़ते उड़ते जाएंगे' डायलॉग कमाल का है। कई दृश्य इमोशनल कर देने वाले हैं। 
R Madhavan: आर माधवन ने साझा किया 'रॉकेट्री' से बीटीएस वीडियो, अभिनेता की विनम्रता पर प्रशंसक हुए फिदा

4 of 5
'तेजस' रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में देश प्रेम के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण का संदेश दर्शकों को काफी पसंद आया है। एक दर्शक ने कहा कि कंगना ने तो काम शानदार किया ही, साथ ही बाकी सपोर्टिंग सितारों का किरदार भी बहुत बढ़िया रहा। कंगना के साथ एक लड़की फिल्म में दिखी, अंशुल उनका काम भी देखने लायक है। फिल्म में दिखाया गया है कि अब तक हर काम के लिए लड़कों को आगे बढ़ाया जाता रहा है, लेकिन लड़कियां भी बेहतर कर सकती हैं। हालांकि, कुछ दर्शकों ने यह भी कहा कि थिएटर में दर्शकों की संख्या काफी कम रही है। लेकिन, उन्होंने सलाह दी है कि इस फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार न करें, इसे थिएटर में ही देखें, क्योंकि थिएटर में इसका अलग ही मजा है'।
Jim Sarbh: जिम सरभ ने आखिरकार कह दी मन की बात, मेरा एक ख्वाब फिल्में निर्देशित करना भी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म देखकर लौटे अभिषेक अरोड़ा नाम के एक शख्स ने फिल्म को तो उम्दा बताया लेकिन उनकी शिकायत है कि उन्हें फिल्म में क्रेडिट नहीं दिया गया, जबकि उन्होंने फिल्म की कास्टिंग का काम किया है। अभिषेक ने कहा, 'फिल्म बहुत प्यारी है। मेरी शिकायत ये है कि मुझे क्रेडिट क्यों नहीं मिला? मैंने कई कैरेक्टर्स की कास्टिंग कराई। फिल्म देखने के बाद बहुत दुख हुआ कि मेरा नाम नहीं दिया गया। यह गलत है, किसी की मेहनत लगी है तो उसे श्रेय मिलना चाहिए। मैं इसके लिए सवाल उठा रहा हूं, क्योंकि बाकायदा मेरा करार हुआ था'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें