‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना से इस बातचीत के दौरान एक सवाल ये भी पूछा गया कि आखिर ऐसी कौन सी एक बात है जिसके बारे में दुनिया ने उनको ठीक से समझा ही नहीं। कंगना ने इस सवाल के जवाब में इतना ही कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इसके बारे में मुझे क्या कहना चाहिए। लेकिन, मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं जो कर रही हूं, वह मुझे पता है कि मैं क्या कर रही हूं।’ अपने किरदारों के बारे में चर्चा चलने पर कंगना कहती हैं, ‘मैं अपने हर किरदार में अपना कुछ न कुछ तो जोड़ ही लेती हूं। फिल्म ‘क्वीन’ का मेरा किरदार जीवन बदल देने वाला रहा है। इसने मेरी तकदीर हमेशा के लिए बदल दी। मैं छोटे छोटे रोल कर रही थी, छोटे छोटे काम कर रही थी, लेकिन इस फिल्म ने मुझे एक मंच दिया और मुझे वह सफल अभिनेत्री बनाया, जो आज मैं हूं। इसी तरह फिल्म ‘फैशन’ की सोनाली और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ व ‘मणिकर्णिका’ ने भी मुझे मजबूती दी। ये भी मेरे प्रिय किरदार रहे हैं।’