सुष्मिता सेन पिछले कई दशकों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी मुखर रही हैं, यही वजह है कि जब उन्होंने ललित मोदी के साथ अपने कथित संबंधों के बारे में चुप रहने का फैसला किया तो उनके प्रशंसक काफी हैरान रह गए। ललित मोदी ने जुलाई 2022 में एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया था, जिसमें कहा गया था कि दोनों एक रोमांटिक रिश्ते में थे और ललित ने अभिनेत्री को अपना 'बैटर हाफ' भी कहा था। हालांकि, सुष्मिता सेन ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया। वहीं अब हाल ही में एक साक्षात्कार में सुष्मिता से इस बारे में बात की।