फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: राखी के मौके पर सुशांत की बहन ने किया भाई को याद, साझा की अनदेखी तस्वीर

Sun, 22 Aug 2021 10:43 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
आज पूरे देश में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। कच्चे धागों से बंधी प्यार की ये मजबूत डोर भाई-बहन के रिश्ते को भी मजबूत कर देती है। बचपन में लड़ते-झगड़ते ये भाई-बहन कब एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन जाते हैं किसी को पता नहीं चल पाता। भाई-बहन का रिश्ता ही बहुत अनमोल होता है। बॉलीवुड स्टार्स भी अपने भाई-बहनों के साथ इस त्यौहर को हर्षोउल्लास से मना रहे हैं। हालांकि ये खास मौका राजपूत सिस्टर्स के लिए काफी दुख भरा है।

श्वेता ने साझा की सुशांत की अनदेखी तस्वीर

सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं हैं और रक्षाबंधन के मौके पर एक बार फिर उनकी बहनों के अपने इकलौते भाई की याद आ गई है। सुशांत की बहनें हर पल अपने भाई को याद करती हैं लेकिन राखी जैसे मौकों पर ये याद कुछ ज्यादा ही तकलीफ देती है। अब इस खास मौके पर उनकी बहन श्वेता ने सोशल मीडिया पर सुशांत की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की बहन श्वेता ने सोशल मीडिया पर सुशांत और अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सुशांत अपनी बहन के हाथों में हाथ डाले खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि श्वेता किसी बात पर जोर से हंस रही हैं और सुशांत भी हंसते हुए लगातार कैमरे की ओर देख रहे हैं।



विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर को साझा करते हुए श्वेता ने लिखा, 'आपको प्यार भाई, हम हमेशा साथ रहेंगे। गुड़िया गुलशन'। अब राखी के मौके पर श्वेता की ऐसी तस्वीर साझा करना सुशांत के फैंस को काफी भावुक कर गया। एक यूजर ने लिखा, 'हैप्पी रक्षाबंधन वो हम सभी को देख रहे हैं'। एक और यूजर ने लिखा, 'हमारे सुशांत हमारे दिलों में जिंदा हैं'।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत अपने चार बहनों के इकलौते भाई थे। उनके मां के गुजर जाने के बाद परिवार ने उनका ख्याल रखा था और बहने उन्हें मां का प्यार देती थीं। ऐसे में जब सुशांत के निधन की खबर आई तो उनकी बहनें सदमे में चली गईं थीं। हालांकि उन्होंने खुद को संभाला और सुशांत के लिए वो लगातार न्याय की गुहार लगा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने मन से ये समझौता कर लिया है कि सुशांत जहां भी हैं खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में सुशांत के फेसबुक की डीपी बदली गई है जिस पर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे थे। उनकी तस्वीर देखकर कुछ लोग भावुक हो गए थे तो वहीं बहुत से लोग सवाल उठा रहे थे कि ये कौन कर रहा है। साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि सुशांत की यादें उनके पास हैं और इसमें छेड़छाड़ करना अच्छा नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें