फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: गौरी खान से लेकर करीना कपूर तक, ये एक्टर हैं इनके मुंह बोले भाई

Sun, 22 Aug 2021 09:38 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रक्षाबंधन - फोटो : instagram
रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है। बॉलीवुड में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा क्रेज रहता है। बॉलीवुड में सगे भाई-बहनों की कई फेमस जोड़ियां, हर साल अच्छे से इस त्योहार को मनाती हैं। इन जोड़ियों में सारा अली खान और इब्राहिम, रनबीर-रिद्धिमा, सैफ अली खान-सोहा अली खान, सलमान और अर्पिता खान, साजिद और फराह खान, फरहान और जोया जैसे कई नाम मौजूद हैं। लेकिन आज हम आपको उन भाई-बहनों के बारे में बताएंगे जो सगे रिश्ते में नहीं हैं लेकिन उनके बीच का प्यार सगे से भी कहीं ज्यादा है। ये भाई बहन एक दूसरे के राखी ब्रदर या राखी सिस्टर हैं। जानिए कौन कौन से बड़े सेलेब्रिटी हैं, जो हर साल एक दूसरे को राखी बांधते हैं। ये बॉलीवुड के वो नाम हैं जो आप भी नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन

2 of 6
रक्षाबंधन - फोटो : social media
 गौरी खान-साजिद खान

बॉलीवुड में साजिद खान एक जाना माना नाम हैं। साथ ही उनकी सगी बहन फराह भी इस बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं लेकिन साजिद हर साल अपनी एक और बहन से राखी बंधवाते हैं। वो कोई और नहीं बल्कि शाहरुख की पत्नी गौरी खान हैं। साजिद खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि गौरी उन्हें राखी बांधती हैं और भाई मानती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रक्षाबंधन - फोटो : social media
कटरीना कैफ-अर्जुन कपूर

आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन कटरीना और अर्जुन कपूर एक दूसरे को भाई बहन मानते हैं। इस बात को एक इंटरव्यू में कटरीना ने खुद माना कि वो अर्जुन को अपना राखी ब्रदर मानती हैं। कटरीना ने बताया कि उन्होंने अर्जुन को राखी उस दिन बांधी थी, जब शीला की जवानी गाना रिलीज हुई था। 

4 of 6
रक्षाबंधन - फोटो : social media
मनीष मल्होषा-करीना कपूर

मनीष बॉलीवुड के सबसे नामी फैशन डिजाइनर्स में से एक हैं। उनके बॉलीवुड में सभी अभिनेत्रियों से अच्छे संबंध हैं लेकिन क्या आपको पता है कि वो बेबो यानि करीना कपूर के राखी ब्रदर हैं। करीना मानती हैं कि मनीष और उनकी बेहद अच्छी बॉन्डिंग हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
रक्षाबंधन - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय और सोनू सूद

भाई बहन की इस जोड़ी के बारे में जानकर शायद आप हैरान हुए होंगे। लेकिन ऐश्वर्या राय और सोनू दोनों के अच्छे संबंध हैं। फिल्म जोधा अकबर से ऐश्वर्या, सोनू को राखी बांधती आ रही हैं। सोनू ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया कि ऐश्वर्या जोधा अकबर की शूटिंग के दौरान शुरुआत में काफी शांत और चुप रहा करती थीं। लेकिन बाद में समय बीता और वो खुलीं तो उन्होंने सोनू से एक बार कहा कि "तुम मुझे मेरे पा की याद दिलाते हो"। तब से वो सोनू को भाई साहब कहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रक्षाबंधन - फोटो : social media
आलिया और यश जौहर

साल 2018 में आलिया भट्ट का फोटो वायरल हुआ था जिसमें वो करन जौहर के बेटे यश जौहर के हाथ में राखी बांधती हुई नजर आ रही थीं। तब से लेकर वो हर साल यश को राखी बांधती हैं और बड़ी बहन होने का फर्ज निभाती हैं। करन जौहर के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम यश और बेटी का नाम रूही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें