फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luv Ki Arrange Marriage: फैमिली कॉमेडी सिनेमा को मिली नई संजीवनी, विनोद और राज ने शुरू की नई फिल्म

Tue, 28 Mar 2023 09:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
लव की अरेंज मैरिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में तेजी से बतौर निर्माता तेजी से अपनी अलग जगह बनाते दिख रहे निर्माता विनोद भानुशाली ने मंगलवार से अपनी नई फिल्म का श्रीगणेश कर दिया है। अपने पुराने जोड़ीदार राज शांडिल्य के साथ उन्होंने एक पारिवारिक और हल्की फुल्की हंसी वाली फिल्म ‘लव की अरेंज मैरिज’ की है। रोमांटिक कॉमेडी की तरह ही विनोद और राज ने फैमिली कॉमेडी यानी कि फैम कॉम की एक नई श्रृंखला शुरू की है। फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में शुरू हो चुकी है।
Priyanka Chopra: 30 साल की उम्र में प्रियंका ने फ्रीज करवा दिए थे अपने एग्स, मां की सलाह ने दी थी स्वतंत्रता
विज्ञापन

2 of 6
लव की अरेंज मैरिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी पिछली चर्चित फिल्म ‘जनहित में जारी’ के बाद विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य ने फैम कॉम यूनिवर्स की जो दूसरी फिल्म ‘लव की अरेंज मैरिज’ शुरू की है, उसे इशरत खान निर्देशित कर रहे हैं और राज शांडिल्य ने इसे लिखा है। सनी सिंह और अवनीत कौर की युवा जोड़ी साथ फिल्म में अन्नू कपूर, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव, सुधीर पांडे और परितोष त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
The Big Bang Theory: 'द बिग बैंग थ्योरी' के पक्ष में आए प्रीतीश नंदी, बोले- न नेटफ्लिक्स और न ही शो है दोषी
विज्ञापन

3 of 6
सनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी अगली कॉमेडी के बारे में बात करते हुए सनी सिंह कहते हैं, “मैंने अब तक जो भी कॉमेडी फिल्में की हैं उसकी तुलना में राज शांडिल्य की कॉमेडी बहुत ही अलग है । जिसकी वजह से में इस फिल्म के प्रति आकर्षित हुआ हूं। यह एक प्रफुल्लित करने वाली घरेलू कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म को शुरू करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं।”
Filmy Wrap: रात में काला चश्मा पहन दीपिका ट्रोल और परिणीति-राघव का रिश्ता पक्का? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

4 of 6
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अवनीत कौर कहती हैं, ''पारिवारिक कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है जिसका मैंने हमेशा आनंद उठाया है और मुझे एक ऐसी फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला है, जिसे निश्चित रूप से हर कोई पसंद करेगा। सुप्रिया मैम, अन्नू सर और राजपाल सर के साथ काम करना मेरे लिए सीखने वाला अनुभव होगा और मैं आपको हंसाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हुं।"
Farhan Akhtar: फिल्ममेकर होने पर खुद को लकी मानते हैं फरहान, फोटो साझा कर लिखी दिल छूने वाली बात
विज्ञापन

5 of 6
विनोद भानुशाली - फोटो : फाइल फोटो
फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली कहते हैं, "फिल्म ‘लव की अरेंज मैरिज’ एक आउट एंड आउट कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म है जो आपको हंसाएगी भी और रुलाएगी भी। आप निश्चितरूप से अपने परिवार के साथ बैठकर  इमोशनल होकर  इस फिल्म के आनंद उठाएंगे। हालांकि सनी सिंह ने अपनी पिछली फिल्मों के साथ कॉमेडी में अपनी क्षमता को साबित किया है, यह अवनीत के लिए राज शांडिल्य की स्क्रिप्ट में खुद को चमकाने का बेहतरीन अवसर है। जब आपके पास सुप्रियाजी, अन्नू जी और राजपाल एक साथ हों तो यह एक रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं  होगा।"
South Star Nani: दशहरा स्टार नानी का क्रश थीं श्रीदेवी, आज भी देखते हैं एक्ट्रेस की फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राज शांडिल्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेखक, निर्माता राज शांडिल्य कहते हैं, ''दिलचस्प कहानी के अलावा, 'लव की अरेंज मैरिज' में बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं की एक शानदार कास्ट है। फिल्म में सभी के लिए कुछ न कुछ है और हम इस शो को जारी करने का बेसब्री से  इंतजार कर रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि कैसे पिछले कुछ समय से पारिवारिक कॉमेडी फिल्में बड़े पर्दे से गायब हो गई है, यह हमारी साझेदारी का एक जबरदस्त प्रस्ताव है जो संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन देने का वादा करता है। ‘लव की अरेंज मैरिज’ की शूटिंग मंगलवार से मध्य प्रदेश में शुरू हुई है। हमारा तैयारी इस फिल्म को ओरछा, झांसी और भोपाल में शूट करने की है।’
Lock Upp 2: लॉक अप सीजन 2 में होगी इस कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस की एंट्री! शो में बेबाक कंगना से होगा आमना-सामना?

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें