फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रात में काला चश्मा पहन दीपिका ट्रोल और परिणीति-राघव का रिश्ता पक्का? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 28 Mar 2023 08:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दीपिका पादुकोण, परिणीति-राघव - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
मैदान - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म ‘भोला’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म भोला के जरिए अभिनेता एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘भोला’ के ट्रेलर ने फैंस के बीच खूब लोकप्रियता बटोरी है। अब लोगों को फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। अब इसी बीच अजय ने अपने फैंस के साथ एक और गुड न्यूज शेयर की है। अजय ने अपनी फिल्म ‘मैदान’ के टीजर को लेकर फैंस के साथ एक जानकारी साझा की है।
Maidaan Teaser: इस दिन रिलीज होगा मैदान का टीजर, अजय देवगन की फिल्म भोला से है खास कनेक्शन

विज्ञापन

3 of 11
विवियन डीसेना - फोटो : अमर उजाला मुंबई

टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विवियन डीसेना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद एक्टर अब पिता बन गए हैं। उनकी दो महीने की बेटी हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस काफी हैरान हो गए थे। वहीं, इस मामले में विवियन ने चुप्पी तोड़ते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं।
Vivian Dsena: दूसरी शादी और पिता बनने पर विवियन ने तोड़ी चुप्पी,धर्म परिवर्तन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

4 of 11
सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा डिनर पर साथ दिखे तो हर तरफ उनकी डेटिंग की खबरें छा गईं। तो वहीं अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की डेटिंग की चर्चाओं के बीच अब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। 
Parineeti Raghav: आप सांसद संजीव अरोड़ा ने परिणीति-राघव के रिश्ते पर लगाई मुहर, इस तरह दी मुबारकबाद
विज्ञापन

5 of 11
आरआरआर कॉमिक बुक - फोटो : सोशल मीडिया
पूरी दुनिया में भारत का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली फिल्म आरआरआर का जलवा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में इतिहास रचा। राम चरण और जूनियर एनटीआर के इस गाने को बेस्ट सॉन्ग मोशन पिक्चर का खिताब मिला। फैंस के सिर से आरआरआर का खुमार उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक जापानी मां में तो अपने बेटे के लिए आरआरआर की पूरी कॉमिक बुक ही बना डाली।
RRR: जापान में भी फैंस पर चढ़ा आरआरआर का खुमार, मां ने सात साल के बेटे को फिल्म समझाने के लिए बनाई कॉमिक बुक
विज्ञापन

6 of 11
दिशा वकानी-असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का सर्वाधिक लोकप्रिय शो है। वर्ष 2008 से यह लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दयाबेन, बापू जी, जेठालाल, टप्पू सेना, बबीता, मिस्टर समेत तमाम किरदार इस शो की जान हैं। हालांकि, लंबा वक्त हो गया कि दयाबेन इस शो से गायब हैं। इस किरदार को एक्ट्रेस दयाबेन ने बेहद शानदार अंदाज में अदा किया है। यही वजह है कि शो में फैंस हर दिन उनकी कमी महसूस करते हैं और आस लगाए बैठे हैं कि शायद दिशा कमबैक करें। इस मामले में हाल ही में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है।
Disha Vakani: असित मोदी ने दयाबेन की वापसी पर की बात, बोले- थक गया हूं जवाब देते-देते
विज्ञापन

7 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जब बॉलीवुड का अपना अच्छा-खासा करियर छोड़कर हॉलीवुड में जाने का फैसला किया तो हर कोई हैरान था। अब उन्होंने अपने इस निर्णय के पीछे की असली वजह बताई है।
Priyanka Chopra: हॉलीवुड जाने पर 'देसी गर्ल' ने तोड़ी चुप्पी तो कंगना ने दिया जवाब, कहा- सबको पता है करण जौहर..

8 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सुर्खियों में रहना बखूबी जानती हैं। एक्ट्रेस को फिल्मों के अलावा अपने फैशन सेंस से भी सुर्खियां बटोरते देखा जाता है। इसी कड़ी मे दीपिका का नया एयरपोर्ट लुक हेडलाइंस का हिस्सा बन गया है। दरअसल, एक्ट्रेस गर्मी के मौसम में जैकेट पहने नजर आई हैं। साथ ही रात को काला चश्मा लगा ट्रोल्स के हत्थे चढ़ गई हैं। 
Deepika Padukone Spotted: रात में काला चश्मा, गर्मी में जैकेट पहनने पर ट्रोल्स के हत्थे चढ़ीं दीपिका पादुकोण

9 of 11
रुचिस्मिता गुरु - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के निधन के गम से फैंस उबर भी नहीं पाए थे कि अब मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर आ रही है। उड़िया एक्ट्रेस-सिंगर रुचिस्मिता गुरु का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस रुचिस्मिता गुरु को अपने रिश्तेदार के घर पर मृत पाया गया है।
Ruchismita Guru: उड़िया अभिनेत्री रुचिस्मिता गुरु का निधन, रिश्तेदार के घर पाई गईं मृत

10 of 11
प्रियंका चोपड़ा, अपूर्व असरानी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने के कारण के बारे में खुलासा किया है। उनका कहना था कि यहां उनको अलग-थलग किया जा रहा था, हिट फिल्में देने के बावजूद लोग उनको कास्ट नहीं कर रहे थे। प्रियंका की इस बात पर कंगना रणौत ने भी जबरदस्त रिएक्शन दिया है। कंगना रणौत के बाद अब फिल्ममेकर अपूर्व असरानी ने हॉलीवुड शिफ्ट होने के फैसले को लेकर प्रिंयका चोपड़ा की तारीफ की है और कहा कि यह उनकी बड़ी जीत है।
Apurva Asrani: कंगना के बाद अपूर्व असरानी ने किया प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट, कहा- सुशांत की तरह उन्होंने...
विज्ञापन

11 of 11
आर्यन खान,रोशनी वालिया - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जितने अपने काम के लिए जाने जाते हैं, उतने ही उनके लाडले पार्टीज करने के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन आए दिन किसी ना किसी पार्टी का हिस्सा बन ही जाते हैं। हाल ही में, आर्यन मुंबई में एक पार्टी में शामिल हुए, जिसकी कुछ तस्वीरें टीवी एक्ट्रेस रोशनी वालिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में आर्यन हमेशा की तरह बहुत गंभीर नजर आए, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
Aryan Khan: रोशनी वालिया संग पार्टी करते स्पॉट हुए आर्यन खान, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल बोले- ये हंसता कब है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें