अभिनेता सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'यूनाइटेड कच्चे' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। सुनील ने भारतीय टेलीविजन पर 'गुथी', 'डॉ गुलाटी' जैसे कुछ यादगार किरदार निभाकर भले ही लोकप्रियता हासिल की हो, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1998 में अनीस बज्मी की 'प्यार तो होना ही था' फिल्म से की थी। सुनील ने इंटरव्यू में उन्हें फिल्म में कास्ट किए जाने के पीछे की कहानी सुनाई।