'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
चौथे दिन तो इस फिल्म की कमाई ने दिग्गजों को हैरान कर दिया। रविवार को फिल्म ने शनिवार के मुकाबले 27 फीसदी के उछाल के साथ 55 करोड़ 90 लाख रुपये बटोर डाले। वहीं, सोमवार के इम्तिहान में भी यह फिल्म पूरी तरह पास नजर आ रही है। रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने पांचवें दिन भी अच्छी कमाई की है।