ऋतिक रोशन, श्रद्धा कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘स्त्री 2’ के हिट होने के बाद से इसमें श्रद्धा कपूर के साथ काम करने वाले कुछ सितारों ने अपनी पीआर टीम को ओवरएक्टिव कर दिया है। कल, आज और कल की तमाम बातें इन सितारों के बारे में सामने आ रही हैं। हालांकि, ये करने के चक्कर में फिल्म में ‘जना’ की भूमिका निभाने वाले अभिषेक बनर्जी मुसीबत में भी पड़ चुके हैं और उन्हें बाकायदा सोमवार को एक लंबा चौड़ा सफाईनामा भी जारी करना पड़ा। अभिषेक ने इस फिल्म के साथ रिलीज फिल्म ‘वेदा’ में मुख्य विलेन का किरदार निभाया है जिसे दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया। इधर, फिल्म ‘स्त्री 2’ में उनका सहायक कलाकार का किरदार लोगों को काफी पसंद आया है।