फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection Day 39: धुआंधार कमाई कर रही स्त्री 2, जानें 39वें दिन का कलेक्शन

Mon, 23 Sep 2024 07:25 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को कमाई के मामले में धूल चटा दी है। रिलीज के इतने दिन बाद भी यह सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाई हुई है। फिल्म ने रिलीज के 39वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। आइए अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म के 39वें दिन के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं यह 'एनिमल', 'पठान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को शिकस्त देने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बंपर ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'स्त्री 2' ने दूसरे हफ्ते में भी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखा। इसने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये की कमाई की।

Yudhra Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी ‘युद्रा’ नहीं पकड़ पाई रफ्तार, जानें कलेक्शन

4 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 37वें दिन 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रिलीज के 38वें दिन इसने 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल 572.65 करोड़ रुपये हो गया। 

Aanand L Rai: साहसिक फिल्में बनाना चाहते हैं आनंद एल राय, कहा- दर्शकों से जुड़ाव महत्वपूर्ण है बॉक्स ऑफिस नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'स्त्री 2' ने अपनी रिलीज के 39वें दिन 4.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसका अब तक का कुल कारोबार 577.5 हो गया है। 'स्त्री 2' को टक्कर देने के लिए हाल के दिनों में कोई बड़ी रिलीज नहीं हुई है। करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' साथ ही 'तुम्बाड' भी री-रिलीज हुई है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों से 'स्त्री 2' की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। 

Tumbbad 2: 'तुम्बाड' के सीक्वल का निर्देशन नहीं करेंगे राही अनिल बर्वे, पोस्ट से मिले दरार के संकेत!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें