फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stardom: मनोज पाहवा ने गिनाई शाहरुख और आर्यन खान में समानता, 'स्टारडम' के बेहतरीन अनुभवों को किया साझा

Sat, 24 Aug 2024 06:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज पाहवा-शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक वेब सीरीज के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। वह एक वेब शो पर काम कर रहे हैं, जिसका अस्थायी नाम 'स्टारडम' है। अनुभवी अभिनेता मनोज पाहवा इस सीरीज का हिस्सा हैं। इसी बीच अभिनेता ने युवा निर्देशक की तारीफों के पुल बांधे हैं। पाहवा ने आर्यन के अलावा शाहरुख के विनम्र स्वभाव की भी सराहना की। हालिया इंटरव्यू में वरिष्ठ अभिनेता ने शाहरुख और उनके बेटे आर्यन के बीच कुछ समानताएं गिनाईं। 
विज्ञापन

2 of 5
मनोज पाहवा - फोटो : इंस्टाग्राम
मनोज पाहवा आर्यन खान के निर्देशन में बन रही सीरीज 'स्टारडम' का अहम हिस्सा हैं। इसी बीच शाहरुख खान के लाडले की तारीफ करते हुए अनुभवी अभिनेता ने कहा, 'आर्यन में कोई सितारों वाली हवा नहीं है। वह एक युवा और मेहनती लड़के हैं। इस सीरीज को फिल्माने की प्रक्रिया काफी लंबी थी, लेकिन यह निश्चित रूप से मजेदार थी।'
विज्ञापन

3 of 5
मनोज पाहवा - फोटो : इंस्टाग्राम
दिग्गज अभिनेता ने आगे बताया कि आर्यन अपने पिता शाहरुख की तरह मेहनती हैं। मनोज ने कहा, 'मैं जानता हूं कि शाहरुख जरूरत पड़ने पर दिन में 18-20 घंटे काम करते हैं। वह काम के शौकीन हैं और मैंने आर्यन को भी इसी तरह काम करते देखा है।' उन्हें यह भी लगता है कि आर्यन सबका ख्याल रखते हैं।

Ravi Teja: सर्जरी के बाद रवि तेजा को मिली अस्पताल से छुट्टी, मास महाराजा ने पोस्ट कर साझा किया हेल्थ अपडेट

4 of 5
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @___aryan___
पाहवा ने आगे याद करते हुए कहा कि आर्यन ने 'स्टारडम' के सेट पर घर का बना खाना खाया था। वहीं, जब अभिनेता ने भी उसे खाने की इच्छा जाहिर की तो खान ने उन्हें भी अपने घर का खाना खिलाया। उस लम्हे को याद करते हुए पाहवा ने कहा, 'मैं अपनी पत्नी सीमा को बताता था कि मैंने शाहरुख के घर का खाना खाया है। यह उनके विशेष शेफ द्वारा पकाया जाता था। हम चिकन रोल आदि खाते थे। यह एक अच्छा एहसास था।'

Vijay Deverakonda: 'वीडी 12' में किस भूमिका में दिखेंगे विजय देवरकोंडा? जानकर फैंस हो जाएंगे खुश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
इस बीच, 'स्टारडम' की बात करें तो इस सीरीज में छह एपिसोड होने की उम्मीद है। इसकी कहानी फिल्म इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सीरीज में मोना सिंह अहम भूमिका निभा सकती हैं। दूसरी ओर, आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली सीरीज में शाहरुख खान, बॉबी देओल, रणवीर सिंह, करण जौहर और बॉबी देओल कैमियो भूमिका में होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें