फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पहले दिन छाई 'आरआरआर' और फिर विवादों में विवेक अग्निहोत्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 25 Mar 2022 08:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
फिल्म ‘आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का फैंस को लंबे समय से इंतजार था और आखिरकार आज 25 मार्च यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण मुख्य किरदार में हैं तो वहीं बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी फिल्म में कैमियो रोल में दिखाई दे रहे हैं।  बाहुबली 2 के बाद राजामौली एक बार फिर से दर्शकों के लिए 'आरआरआर' लेकर हाजिर हैं और फैंस को उनकी ये फिल्म भी खूब पसंद आ रही है। ट्विटर पर फैंस उनकी फिल्म का शानदार रिव्यू दे रहे हैं और प्रशंसकों का कहना है कि 'आरआरआर' बाहुबली 2 के रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।

RRR Twitter Review: एस एस राजामौली की 'आरआरआर' से फैंस हुए इंप्रेस, बोले- ये फिल्म तोड़ेगी बाहुबली 2 का रिकॉर्ड
विज्ञापन

2 of 10
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के रिलीज होने के बाद से ही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। कभी सोशल मीडिया पर मिल रहीं धमकियों की वजह से, तो कभी विवादित बयानों की वजह से फिल्म डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि आज खबरों में आने का कारण 'द कश्मीर फाइल्स' नहीं है। दरसअल एक साक्षात्कार के दौरान निर्देशक ने भोपाल को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि 'भोपाली' शब्द का मतलब होमो सेक्शुअल होता है।

The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री ने भोपालियों को कहा होमो सेक्शुअल, मुख्यमंत्री ने निर्देशक को बताया एमपी का बेटा
विज्ञापन

3 of 10
केजीएफ चैप्टर 2 के ट्रेलर लॉन्च को होस्ट करेंगे करण जौहर - फोटो : social media
साल 2018 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' ने धमाल मचा दिया था। इस फिल्म की कहानी के साथ ही दर्शकों को एक्टर यश का एक्शन और एक्टिंग भी खूब पसंद आई थी। इसके बाद दर्शक लंबे समय से इस 'केजीएफ चैप्टर 2' का इंतजार कर रहे हैं।  चैप्टर 2 में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है क्योंकि इस बार बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी विलेन अधीरा की भूमिका में एक्टर यश को जबरदस्त टक्कर देते दिखाई देंगे। फिलहाल अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है और केजीएफ 2 रिलीज होने वाली है, हालांकि इससे पहले मेकर्स फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च करने वाले हैं और इसे फिल्म निर्माता करण जौहर होस्ट करेंगे।

KGF Chapter 2 Trailer: केजीएफ चैप्टर 2 के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च को होस्ट करेंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

4 of 10
स्वरा भास्कर, राघव चड्ढा - फोटो : social media
अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। अब स्वरा  अपने एक ट्वीट की वजह से फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। हम सभी जानते हैं कि स्वरा भास्कर आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करती हैं और यहां के सासंद और विधायक स्वरा के दोस्त भी हैं। इन्ही में से एक हैं राघव चड्ढा। हाल ही में जब स्वरा ने राघव चड्ढा को उनके सांसद बनने पर बधाई दी तो राघव ने स्वरा को बेहद मजेदार जवाब दिया है, जो वायरल हो रहा है।

Twitter Talks: स्वरा भास्कर की बधाई पर बोले सांसद राघव चड्ढा, 'अब मुझे डांस फ्लोर पर...'
विज्ञापन

5 of 10
पल्लवी जोशी- फारूक अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। दो हफ्ते बाद भी फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह कम होता नहीं दिख रहा है। अभी भी लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। इस फिल्म पर आम लोग तो बात कर ही रहे हैं, राजनीतिक जगत में भी फिल्म ने हलचल बढ़ा दी है। फिल्म को लेकर कई राजनेताओं के बयान सामने आए हैं। कश्मीरी पंडितों के पलायन पर फारूक अब्दुल्ला ने भी बयान दिया था। एक इंटरव्यू को दौरान उन्होंने कहा था कि अगर वह इसके लिए जिम्मेदार पाए जाते हैं तो वह सूली पर चढ़ने के लिए तैयार हैं। फारूक अब्दुल्ला के इस बयान पर अब विवेक अग्निहोत्री की पत्नी और फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने प्रतिक्रिया दी है।

द कश्मीर फाइल्स: फारूक अब्दुल्ला के बयान पर पल्लवी जोशी का पलटवार, बोलीं- 700 लोग एकजुट होकर झूठ नहीं बोलते
विज्ञापन

6 of 10
शिवराज सिंह के साथ विवेक अग्निहोत्री - फोटो : ट्विटर
फिल्म द कश्मीर फाइल्स को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। इस बीच कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को दिखाने के लिए अब नरसंहार संग्रहालय बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके जरिए लोगों को बताने की कोशिश की जाएगी कि कैसे कश्मीरी पंडितों ने आतंकी हमले और इतनी प्रताड़ना के बावजूद कभी भी हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया।

द कश्मीर फाइल्स: अब बनेगा 'नरसंहार संग्रहालय', विवेक अग्निहोत्री के प्रस्ताव पर शिवराज सरकार ने लगाई मुहर
विज्ञापन

7 of 10
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान - फोटो : social media
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के माता-पिता ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है और यूनियन मिनिस्टर नारायण राणे के साथ उनके बेटे एमएलए नितेश राणे के खिलाफ उनकी दिवंगत बेटी को कथित तौर पर बदनाम करने के आरोप में कार्रवाई की मांग की है। आपके बता दें कि 8 जून 2020 को दिशा सालियान की मौत हो गई थी और इसी के कुछ समय बाद 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी अपने मुंबई के आवास में मृत पाए गए थे। इसके बाद कई तरह की बातें सामने आई थीं।

Disha Salian Case: दिशा सालियान के माता-पिता का राष्ट्रपति को पत्र, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और विधायक नितेश राणे के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

8 of 10
देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेत्री देबिना बनर्जी इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। देबिना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं। हाल ही में, देबिना बनर्जी के मायके वालों की तरफ से अभिनेत्री के लिए गोद भराई की रस्म का आयोजन किया गया। देबिना बंगाली हैं और इसी वजह से इस रस्म को बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार ही संपन्न किया गया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी गोद भराई रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। 

देखें तस्वीरें: अपनी गोद भराई में दुल्हन की तरह सजीं देबिना बनर्जी, लाल जोड़ा पहन फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

9 of 10
मोनालिसा - फोटो : social media
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपने हॉट लुक्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह भोजपुरी सिनेमा की स्टाइलिस्ट और टैलेंटेड एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आए दिन वायरल होते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी  थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक बार फिर मोनालिसा का दिलकश अंदाज नजर आ रहा है। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

Photos: ब्लू बिकिनी में पोज देती नजर आईं मोनालिसा, परफेक्ट फिगर में बॉलीवुड की हीरोइनों को दे रहीं टक्कर
विज्ञापन

10 of 10
रुपाली गांगुली - फोटो : social media
छोटे पर्दे पर अनुपमा के 25 साल के संघर्ष और अनुज के साथ उनकी प्रेम कहानी दर्शकों को खूब भा रही है। शो, लॉन्च होने के बाद से ही टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है। इसने टेलीविजन की क्वीन एकता कपूर के शो 'नागिन 6' को भी पीछे छोड़ दिया है। अपने शो की ऐसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए अनुपमा का किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रशंसकों के लिए सेट से छोटे-छोटे मोमेंट साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा कर अपने फैंस को ट्रीट दी है।
 
Anupamaa: 'अनुपमा' के सेट से रुपाली गांगुली ने साझा किया वीडियो, कहा- "रात के तीन बज रहे हैं..."
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें