सोनू सूद और सोनाली सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
पढ़ाई करते-करते प्रेम पुजारी बन गए थे सोनू
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सोनू सूद प्यार के चक्कर में उस वक्त पढ़ गए थे, जब वह हायर एजुकेशन ले रहे थे। दरअसल, जब सोनू सूद नागपुर में इंजीनियरिंग कर रहे थे, उस दौरान उनकी मुलाकात सोनाली से हुई। दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे और उनकी डेटिंग शुरू हो गई। 25 सितंबर 1996 के दिन सोनू और सोनाली शादी के बंधन में बंध गए। उस वक्त सोनू महज 21 साल के थे।