बॉलीवुड में 'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर राखी सावंत आए दिन खबरों की सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों लगातार अपने पति आदिल दुर्रानी पर बयानबाजी कर सुर्खियां बटोर रही हैं। दूसरी तरफ आदिल दुर्रानी भी राखी को जवाब देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस मामले में पहले शर्लिन चोपड़ा बीच में आईं, तो वहीं तनुश्री दत्ता भी दिखाई दीं। इस पूरे ड्रामे के बीच राखी सावंत ने अपनी बायोपिक का एलान कर दिया है।