फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: दिवाली पूजा की तस्वीर पोस्ट कर बुरे फंसे फरहान खान, ट्रोलर्स ने पूछ डाला ये सवाल

Thu, 04 Nov 2021 06:18 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरहान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता फरहान खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में फरहान शिबानी के साथ ऑफिस में आयोजित हुए दिवाली पूजा में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में खास बात यह थी कि वह अपने माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर इस फोटो के सामने आते ही अब यूजर्स अभिनेता को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फरहान के दिवाली पूजा करने पर कई ट्रोलर्स उनके धर्म पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

 

फरहान को ट्रोल कतरते हुए एक यूजर ने लिखा, जो अल्लाह का नहीं हुआ वह इंसानों का क्या होगा। वहीं, एक ट्रोलर ने फरहान के धर्म पर सवाल उठाते हुए कहा, फरहान हिंदु है या मुस्लिम?

विज्ञापन

2 of 5
फरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, फरहान ने हाल ही में धनतेरस के मौके पर आयोजित हुई पूजा की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर में फरहान और शिबानी एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आए। हालांकि, फोटो में जिस बात ने सबका ध्यान अपनी ओर खींटा वह था फरहान माथे पर लगा एक टीका। 

विज्ञापन

3 of 5
फरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में अभिनेता माथे पर टाकी लगाए सफेद ट्राउजर के साथ नीले रंग का कुर्ता पहने दिखाई दिए। वहीं, शिबानी गहरे हरे रंग की ड्रेस पहनी दिखाई दीं। तस्वीर को साझा करते हुए फरहान ने मुस्कुराते हुए चेहरे वाले इमोजी के साथ अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "हैप्पी दिवाली"।

4 of 5
फरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फरहान और शिबानी बीते तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। बीते कई महीनों से दोनों के जल्द ही शादी करने की खबरें सामने आ रही हैं, हालांकि कपल अभी तक इस अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।  इससे पहले, फरहान ने हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी, लेकिन साल 2017 में दोनों अलग हो गए थे। पहली शादी से उनकी दो बेटियां शाक्य और अकीरा भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर को आखिरी बार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म तूफान में देखा गया था। इस फिल्म में परेश रावल और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिका में थे। हाल ही में, उन्होंने अपनी आगामी निर्देशित फिल्म जी ले जरा की घोषणा की थी। इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जोनास लीड रोल में नजर आएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें