साल 2020 में दिवाली के त्योहार की रौनक काफी फिकी रही थी। ऐसे में इस साल देशभर में इस त्योहार को काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को अपने परिवार के साथ मना रहे हैं, जिसकी झलक वह फैंस के बीच शेयर करना नहीं भूल रहे हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोहा अली खान दिवाली के इस खूबसूरत त्योहार को अपने पति कुणाल खेमू और क्यूट बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ मना रही हैं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई है।
सोहा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति कुणाल और बेटी इनाया के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि, सोहा, कुणाल और क्यूट इनाया मंदिर के आगे सिर झुकाए हुए बैठे हैं। दूसरी तस्वीर सोहा अली खान की है, जिसमें वह जमीन पर बैठकर पोज दे रही हैं। वहीं, आखिरी तस्वीर क्यूट इनाया की है।